हाईकोर्ट में 20 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश: नए साल में इस तारीख से शुरू होगा कामकाज
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के न्याय क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आपका कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई काम पेंडिंग है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। प्रदेश के हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों में शीतकालीन अवकाश शुरू होने वाला है, जिससे सामान्य कामकाज कई दिनों तक प्रभावित रहेगा।
हाईकोर्ट में कब से शुरू होगी छुट्टियां?
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में शीतकालीन अवकाश की आधिकारिक शुरुआत 22 दिसंबर से हो रही है। लेकिन 20 दिसंबर को शनिवार और 21 दिसंबर को रविवार होने के कारण न्यायिक कार्य पहले ही थम जाएगा।
हाईकोर्ट में यह अवकाश 2 जनवरी तक चलेगा।
इसके बाद 3 और 4 जनवरी को फिर से शनिवार-रविवार होने की वजह से अब अदालतों में नियमित चहल-पहल 5 जनवरी से ही दिखाई देगी। हालांकि अवकाश के दौरान केवल बेहद अत्यावश्यक मामलों की ही सुनवाई विशेष बेंच के माध्यम से की जाएगी।
जिला न्यायालयों का शेड्यूल
निचली अदालतों यानी जिला न्यायालयों में छुट्टियों का गणित थोड़ा अलग है। यहाँ शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से शुरू होकर 1 जनवरी तक रहेगा। हालांकि, 22 और 23 दिसंबर को जिला कोर्ट में कामकाज सामान्य रूप से चलेगा। जिला कोर्ट में भी 2 जनवरी से काम शुरू होगा, लेकिन उसके तुरंत बाद शनिवार और रविवार आने से नियमित सुनवाई में देरी हो सकती है।
2 जनवरी को अवकाश घोषित करने का आग्रह किया
स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एनके जैन ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एक विशेष मांग रखी है। उन्होंने जिला अदालतों में भी 2 जनवरी को अवकाश घोषित करने का आग्रह किया है। यदि यह मांग मान ली जाती है, तो जिला अदालतों का काम भी सीधे 5 जनवरी से ही शुरू होगा।
सबकी नजरें 12 जनवरी पर टिकी
कानूनी गलियारों में 12 जनवरी की तारीख पर सबकी नजरें टिकी हैं। इंदौर में कई महत्वपूर्ण जनहित याचिकाओं (PIL) और गंभीर मुद्दों पर सुनवाई प्रस्तावित है। छुट्टियों के ठीक बाद होने वाली इस बड़ी सुनवाई को लेकर अधिवक्ताओं और पक्षकारों के बीच काफी उत्सुकता है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!