मेट्रो खजराना से अंडरग्राउंड हो या हाई कोर्ट से: सीएम 14 को करेंगे फैसला
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की नाममात्र की उपस्थिति और इसके अंडरग्राउंड होने के स्थान को लेकर कई दिनों से बहस चल रही है। मूल प्लॉन में मेट्रो हाई कोर्ट से अंडरग्राउंड करने का तय हुआ था, लेकिन पिछले दिनों मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसे खजराना से अंडरग्राउंड करने का सुझाव दिया। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 दिसंबर को फैसला लेंगे।
इस दिन मुख्यमंत्री ने इंदौर में मेट्रो ट्रेन को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने एलिवेटेड और अंडरग्राउंड निर्माण कार्यों पर विस्तृत प्रेजेंटेशन तैयार कर लिया है जो बैठक में रखा जाएगा। बैठक में मेट्रो से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना है।
मुख्य रूप से अंडरग्राउंड मेट्रो के नए रूट पर मुख्यमंत्री सहमति दे सकते हैं, जिसके बाद खजराना से एयरपोर्ट तक मेट्रो ट्रैक का निर्माण अंडरग्राउंड किया जाएगा। बैठक में बढ़ी हुई लागत को राज्य सरकार द्वारा वहन किए जाने से संबंधित मुद्दे पर भी चर्चा होगी।
इसके साथ ही, नए एलिवेटेड ट्रैक को आम नागरिकों के लिए कब तक खोला जाए, इस पर भी निर्णय लिया जाएगा। मेट्रो प्रोजेक्ट में बदलाव का प्रस्ताव मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के माध्यम से नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा रखा जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों की सहमति मिलने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रस्ताव को मंजूरी देंगे।
इसके बाद कैबिनेट बैठक से स्वीकृति मिलने पर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र की मंजूरी के बाद ही मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन आगे का काम करेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले मंत्री विजयवर्गीय ने खजराना से मेट्रो ट्रेन को अंडरग्राउंड ले जाने पर सहमति व्यक्त की थी, जिसमें इंदौर के सभी विधायक और महापौर शामिल थे।
शहर में अनावश्यक तोड़फोड़ न हो, इसलिए खजराना से अंडरग्राउंड मेट्रो बनाने पर सहमति बनी। इस बैठक में नगरीय विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे भी उपस्थित थे। बैठक में यह भी तय हुआ कि अंडरग्राउंड निर्माण की अतिरिक्त लागत राज्य सरकार वहन करेगी।
मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में मेट्रो के नए मार्ग पर अंतिम निर्णय हो सकता है। साथ ही, मल्हारगंज, बड़ा गणपति और पत्रकार कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के निर्माण को लेकर भी निर्णय होने की संभावना है जहां के रहवासी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
शहीद पार्क तक 80 प्रतिशत काम पूरा
मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के सूत्रों के अनुसार, मेट्रो ट्रेन को रेडिसन चौराहा के समीप शहीद पार्क तक बढ़ाने का काम जल्दी ही होगा। संभवत: जनवरी से मेट्रो ट्रेन गांधी नगर से यहां तक आने लगेगी। यहां तक का 80 प्रतिशत तक का काम पूरा हो चुका है। अभी मेट्रो ट्रेन गांधी नगर से सुपर कारीडोर के टीसीएस चौराहा तक 5.9 किमी तक ही चल रही है।
स्थिति ये है कि मेट्रो को पूरे सप्ताह में 500 यात्री भी नहीं मिल रहे हैं। कारपोरेशन के सूत्रों का कहना है कि यात्रियों की कमी दूर करने के लिए मेट्रो को जल्दी से जल्दी रेडिसन चौराहा तक चलाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में यह भी तय हो सकता है कि इंदौरवासियों को नए साल में यह सुविधा कब से मिलेगी।
संबंधित समाचार

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़:फर्जी निगमकर्मी की एंट्री का आरोप; कांग्रेस ने रिमूवल अमले पर उठाए सवाल, पुलिस वेरिफिकेशन की मांग

गिरावट के बाद फिर चमका सोना:चांदी के भाव में इतने रुपए की बढ़ोतरी

बैंकों में इस दिन रहेगी हड़ताल:11 प्रमुख बैंकों में लेन-देन होगा प्रभावित; निजीकरण के विरोध में आंदोलन

रामराजा की नगरी में छिड़ी हिंदुत्व और सनातन की बहस:मंदिर में चंदा चोरी का दिग्विजय सिंह ने लगाया आरोप

अब वॉट्सएप पर पहले से तय कर सकेंगे मैसेज भेजने का समय:14 दिन पहले तक मिलेगी शेड्यूलिंग की सुविधा; जानिए कैसे करेगा काम

पत्रकारिता विश्वविद्यालय की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप:कर्मचारी पर एफआईआर; पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दिया था भरोसा, बाद में किया इनकार

10 दिन में 14,931 लोग बने ट्रैफिक साथी:एप पर आई 3648 शिकायतें; 1516 के चालान काटे

पाकिस्तानी वेब सीरीज पर विवाद:केंद्र ने नेटफ्लिक्स को दी हिदायत; भारत में पाकिस्तानी कंटेंट स्ट्रीम नहीं करने को कहा

संविधान दिवस पर प्रशासन की बेरुखी:दोपहर तक अंबेडकर प्रतिमा पर नहीं हुआ माल्यार्पण; सूना पड़ा रहा प्रतिमा स्थल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!