खबर
Top News

क्या आवारा श्वानों से बनेगी सबसे स्वच्छ शहर की पहचान: डाॅग बाइट के सबसे ज्यादा मामले सामने आए

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

17 दिसंबर 2025, 2:43 pm
शेयर करें:
क्या आवारा श्वानों से बनेगी सबसे स्वच्छ शहर की पहचान

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तब पांच साल का बालक अब भी उस घटना को याद कर सिहर उठता है। वह खौफनाक दृश्य उसकी आंखों के सामने आ जाता है जब आवारा श्वान ने कॉलोनी में ही उस पर हमला किया था। आवारा श्वान उस पर इस कदर झपटा था कि उसके होंठ कट गए थे। इसके साथ ही कमर का निचला हिस्सा भी खून से भर गया था और गुप्तांग पर भी चोट आई थी। चेहरे पर टांके लगाने के साथ अन्य हिस्से की सर्जरी भी करना पड़ी थी।

यह केवल एक उदाहरण है। ऐसे कई हमले कालांतर में हो चुके हैं, जो यह बताते हैं कि लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब आवारा श्वानों के आतंक के रूप में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। समय के साथ दावे-प्रतिदावे, साधन-सुझाव, उपाय, कानूनी पक्ष और जिम्मेदारों के बयान सब कुछ हुआ, हो रहा है, लेकिन नतीजा सिफर है।

बच्चों के साथ बुजुर्ग सर्वाधिक शिकार
शहर का शायद ही कोई हिस्सा होगा जहां आवारा श्वान नजर नहीं आते। सबसे बड़ी मुश्किल छोटे बच्चों के साथ बुजुर्गों की है। ये ही आवारा श्वानों के सर्वाधिक शिकार बन रहे हैं। इस स्थिति के लिए वे लोग भी जिम्मेदार हैं जो अपने घर का बचा हुआ खाना बीच सड़क पर ही आवारा श्वानों को परोस देते हैं। पर्याप्त भोजन की कमी से श्वान आक्रामक हो जाते हैं। ऐसे में डाग बाइट की घटनाओं में और इजाफा हो रहा है।

कमतर इंतजामों को अंगूठा
शहर की बात करें तो प्रतिदिन ही डाग बाइट की घटनाओं की सूचनाएं आती रहती हैं और रैबीज निरोधक इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पतालों में भीड़ लगती है। आवारा श्वान आने-जाने वालों पर पलक झपकते लपकते हैं। सामने वाले को बचाव का अवसर ही नहीं मिलता और वह बुरी तरह घायल हो जाता है।

दिन-ब-दिन शहर में आवारा श्वानों की संख्या में इजाफा भी हो रहा है और ये कमतर इंतजामों को अंगूठा दिखाते रहते हैं। ऐसे में अन्य स्थानों से आ रही ऐसी खबरें भी डराती हैं कि एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद भी किसी की जान चली गई।

50 हजार पार कर जाएगा आंकड़ा
वर्ष 2024 में शहर में कुत्तों के काटने की 44 हजार से अधिक घटनाएं हुई थीं और इस वर्ष के खत्म होते-होते यह आंकड़ा 50 हजार पार कर जाएगा। मध्यप्रदेश में इंदौर में सबसे ज्यादा डाग बाइट के मामले सामने आए। इस वर्ष के पहले सात महीनों में ही शहर में डाग बाइट की 30 हजार से अधिक घटनाएं हो चुकी थे। इस आंकड़े ने शहर को देश में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

…फिर भी आवारा श्वानों के जमघट
आवारा श्वानों की नसबंदी और टीकाकरण जैसे अभियान के बावजूद हर गली-मोहल्ले में आवारा श्वानों का जमघट देखकर नहीं लगता कि ठोस कुछ हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट ऐसे मामलों पर चिंता जताते हुए आवारा श्वानों को शेल्टर होम में रखने और आबादी पर अंकुश के लिए एबीसी यानी पशु जन्म नियंत्रण जैसे नियमों का पालन करने के आदेश दे ही चुका है।

देश में आवारा श्वानों को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत सुरक्षा मिली हुई है, ऐसे में उन्हें मारा अथवा हटाया नहीं जा सकता। पशु प्रेमी संगठन भी समय-समय पर माहौल को गर्माते रहते हैं। कहते हैं जिम्मेदारों की आंखें तब तक नहीं खुलतीं जब तक कि वे स्वयं या उनका कोई अपना इस तरह की घटना का शिकार न हो जाए। क्या इसी दिन का इंतजार है। समय रहते देश के सबसे स्वच्छ शहर को डॉग बाइट का प्रमुख केंद्र बनने से रोकिए, शहरवासी आपका शुक्रिया अदा करेंगे।

नि:शुल्क टीकाकरण 27 को... पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ द्वारा नि:शुल्क रैबीज टीकाकरण शिविर 27 दिसंबर को पशु चिकित्सालय, राजमोहल्ला में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

टैग:

संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 12 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 12 hours ago
हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच
Top News

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

about 13 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 13 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 13 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 13 hours ago
जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी
Top News

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

about 13 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 13 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 13 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 14 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 14 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 14 hours ago
पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया
Top News

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

about 14 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 14 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

about 14 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 14 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!