खबर
Top News

नशे के सौदागर पति को पत्नी ने ही पहुंचाया सलाखों में: बेटियों के भविष्य की खातिर कमिश्नर को सौंपे वीडियो सबूत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 फ़रवरी 2026, 3:12 pm
शेयर करें:
नशे के सौदागर पति को पत्नी ने ही पहुंचाया सलाखों में

पान की गुमटी की आड़ में चला रहा था मादक पदार्थ का कारोबार, पुलिस ने 1.7 किलो गांजा और ब्राउन शुगर जब्त की

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस के नशे के खिलाफ अभियान में एक साहसी महिला खुद मुखबिर बनी। पति की करतूतों का खुलासा कर पुलिस कमिश्नर को सबूत सौंपे। कार्रवाई इतनी तेज रही कि कुछ ही घंटों में लसूड़िया पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा और घर-दुकान से नशीले पदार्थ जब्त कर लिए।

इंद्रानगर निवासी महिला मंजू भिड़े पेशे से अकाउंटेंट है, लंबे समय से पति बुद्धकिरण भिड़े की हरकतों से परेशान थी। उसका आरोप है पति अपनी बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित पान दुकान से छात्रों और युवाओं को नशा बेचता था और घर में ही तौल कांटे से मादक पदार्थ पैक कर पुड़िया तैयार करता था।

पुलिस कमिश्नर को शिकायत करते हुए महिला ने बताया था घर में पति द्वारा खुलेआम नशे की पैकिंग होने के कारण उसकी दो बेटियों की पढ़ाई खराब हो रही है। विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष से धमकियां मिलती थीं।

कुछ दिन पहले मारपीट भी की गई थी। हालात बेकाबू हुए तो हाईकोर्ट एडवोकेट डॉ. रूपाली राठौर के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर वीडियो और अन्य सबूत सौंपे।

इधर शिकायत मिलते ही पुलिस कमिश्नर संतोषकुमार सिंह और एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसीपी विजय नगर पराग सैनी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापा मारा गया। भनक लगते ही बुद्ध किरण भिड़े गुमटी छोड़कर मल्हारगंज स्थित घर की ओर भागा लेकिन टीम ने पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 1.743 किलो गांजा और गुमटी से 2.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थों की कीमत हजारों रुपए बताई जा रही है।

थाना लसूड़िया में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज किया गया है। टीआई तारेश सोनी के मुताबिक आरोपी को रिमांड पर लेकर सप्लाई चेन और स्रोतों के बारे में पूछताछ जारी है।

संबंधित समाचार

दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

less than a minute ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

10 minutes ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 1 hour ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 18 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 18 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 18 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 19 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 19 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 19 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 19 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 19 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 19 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 19 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 19 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 19 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 19 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 20 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 20 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!