लापरवाह बीवीजी कंपनी पर मेहरबानी क्यों: एमवाय में दोहराई जा रही गलती; कई कॉलेजों से हटाया है कंपनी को
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अगस्त में एमवाय अस्पताल में नवजातों को चूहों द्वारा कुतरे जाने के बाद ब्लैक लिस्टेड एजाइल कंपनी के स्थान पर अब एमजीएम प्रबंधन ने जिस बीवीजी कंपनी को सफाई और सुरक्षा का ठेका दिया है, वो भी लापरवाही की मिसाल खड़ी कर चुकी है। सवाल उठ रहा है इस कंपनी पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों ?
ये कंपनी इतनी गैरजिम्मेदाराना है कि उसे 2018 व 2019 में विदिशा, दतिया, शहडोल, सागर और ग्वालियर के मेडिकल कॉलेजों से इसे गंभीर लापरवाहियों और कार्य का स्तर घटिया होने के कारण हटाया जा चुका है। ऐसी कंपनी को इंदौर में क्यों और किसके दबाव में ठेका दिया गया?
अगस्त अंत में एमवाय अस्पताल में कुख्यात चूहा कांड हुआ था। एसएनसीयू वार्ड में भर्ती दो नवजात को चूहों ने कुतर खाया था। इस घटना की विश्वव्यापी चर्चा हुई थी और दुनिया के कई देशों के मीडिया ने इस घटना को शर्मनाक बताया था। इसके बाद एमजीएम प्रबंधन ने सितंबर में एजेंसी बदलने की प्रक्रिया शुरू की।
एजाइल कंपनी को हटा दिया। अब उसके स्थान पर बीवीजी कंपनी को ठेका दिया गया है, जो लापरवाही के कारण कई मेडिकल कालेजों से बाहर हो चुकी है। एचएलएल इंफ्राटेक सर्विसेस लिमिटेड (हाइट्स) के जरिए नवंबर के अंतिम सप्ताह में शासन की अनुमति लिए बिना सफाई और सुरक्षा का जिम्मा सीधे बीवीजी इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया गया।
इंदौर एयरपोर्ट पर भी यही कंपनी सफाई का काम संभाल रही है और अक्टूबर में वहां भी एक यात्री ने चूहे द्वारा काटने की शिकायत की थी। इधर, दो महीने से वेतन नहीं मिलने से एक दिन पहले सफाई व सुरक्षा कर्मचारियों ने सुपर स्पेशिएलिटी और एमटीएच अस्पताल में हड़ताल कर दी थी। हालांकि समझाइश, आश्वासन के बाद काम पर लौट आए थे। कंपनी का ठेका बदलने से उनका वेतन अटक गया है।
चयन पारदर्शी तरीके से
चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी का कहना है एचएलएल भारत सरकार का उपक्रम है और कंपनी का चयन पारदर्शी तरीके से किया गया है। बीवीजी कंपनी को काम संभालने की हरी झंडी दे दी गई है।
संबंधित समाचार

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!