खबर
टॉप न्यूज

लीज जमीन पर सेल डीड की ड्यूटी क्यों?

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

04 दिसंबर 2025, 7:59 pm
शेयर करें:
लीज जमीन पर सेल डीड की ड्यूटी क्यों?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें एकमुश्त बीस वर्ष का लीज रेंट जमा करने पर फ्री होल्ड करने की पूर्व नीति को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। इस फैसले के बाद प्रदेशभर में नई बहस छिड़ गई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने इस निर्णय को आधार बनाकर आम जनता के शोषण से जुड़े एक सनसनीखेज खुलासे का दावा किया। उनका कहना है कि यह पूरा तंत्र वर्षों से लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित हो रहा है। द्विवेदी ने बताया कि आईडीए तीस वर्ष की लीज पर भूखंड आवंटित करता है और इसके लिए लीज डीड ही जारी की जाती है, लेकिन जब यही प्लॉट धारक अपना भूखंड किसी अन्य व्यक्ति को स्थानांतरित करता है तब मध्यप्रदेश शासन का पंजीयन विभाग उस दस्तावेज को सेल डीड मानकर उसकी स्टाम्प ड्यूटी वसूल करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब संपत्ति लीज पर है और मालिकाना हक उत्पन्न ही नहीं होता तो पंजीयन विभाग विक्रय पत्र की ड्यूटी किस आधार पर ले रहा है? लीज संपत्ति पर केवल लीज ट्रांसफर की ड्यूटी ही क्यों नहीं ली जाती?

नागरिकों के साथ खुली आर्थिक लूूट: उन्होंने कहा कि आईडीए द्वारा नामांतरण किए जाने पर भी केवल लीज रेंट एग्रीमेंट ही तैयार किया जाता है, फ्री होल्ड अधिकार नहीं दिए जाते। ऐसे में मालिकाना हक न होने पर सेल डीड की भारी भरकम ड्यूटी वसूलना नागरिकों के साथ खुली आर्थिक लूट है। उन्होंने आरोप लगाया कि किराए की संपत्ति पर मालिकाना अधिकारों वाली स्टाम्प ड्यूटी वसूलना न सिर्फ अनुचित है, बल्कि अवैधानिक भी प्रतीत होता है। उनका कहना है कि आईडीए ने इस विसंगति पर कभी आपत्ति नहीं जताई, जिससे संदेह गहरा होता है। द्विवेदी ने उदाहरण देते हुए बताया कि नगर निगम जब अपने लीज रेंट दस्तावेजों की जांच करता है तो वह स्पष्ट रूप से संपत्ति को लीज अधिकारों के आधार पर ही ड्यूटी निर्धारित करता है। गृह निर्माण मंडल भी इसी नियम का पालन करता है, फिर आईडीए और पंजीयन विभाग में यह विचलन क्यों?

कई सवाल खड़े करती है चुप्पी: उन्होंने सीधे आरोप लगाया कि यह तंत्र लाखों प्लॉट धारकों और संपत्ति मालिकों से सामूहिक आर्थिक लूट कर रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश सरकार, पंजीयन विभाग और आईडीए की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। द्विवेदी का कहना है कि जनप्रतिनिधियों का मौन भी इस व्यवस्था को बढ़ावा देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आम नागरिक ऐसी विसंगति पैदा करे तो कानून तुरंत कार्रवाई की जाती है, लेकिन पंजीयन विभाग खुलेआम इस प्रक्रियागत खेल को अंजाम दे रहा है और आईडीए भी ऐसे दस्तावेजों पर बिना आपत्ति लीज नामांतरण करता जा रहा है। द्विवेदी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस आने वाले दिनों में भाजपा सरकार की लूट-खसोट नीति के अन्य विभागों के भी खुलासे करेगी। उन्होंने दावा किया कि यह तो केवल एक विभाग की अनियमितता का पर्दाफाश है, जबकि ऐसी कई व्यवस्थाएं आम जनता को लगातार आर्थिक नुकसान पहुंचा रही हैं।

टैग:

संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

1 minute ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

4 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

5 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

11 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

20 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

26 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

31 minutes ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

31 minutes ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

32 minutes ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

37 minutes ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

44 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

about 1 hour ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!