स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की क्यों हुई पुलिस से झड़प: पालकी खींचकर ले गए, माघ मेले में स्नान भी नहीं कर पाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, प्रयागराज।
माघ मेले में मौनी स्नान के दौरान उस समय अप्रिय स्थिति निर्मित हो गई, जब वहां स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प हो गई।
पुलिस ने रोक दी पालकी
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रयागराज माघ मेले में रविवार को स्नान के लिए आए थे। इस दौरान उनकी पालकी पुलिस ने रोक दी।
पैदल जाने को कहा
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से पैदल संगम जाने को कहा।इस पर उनके शिष्य नहीं माने और पालकी लेकर आगे बढ़ने लगे।
कई शिष्यों को हिरासत में लिया
इसके बाद शंकराचार्य के शिष्यों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। तब पुलिस ने कई शिष्यों को हिरासत में ले लिया। एक साधु को चौकी में पीटा।
नाराज हुए शंकराचार्य
इस पिटाई से शंकराचार्य नाराज हो गए और शिष्यों को छुड़वाने पर अड़ गए। करीब 2 घंटे तक गहमा-गहमी रही। शंकराचार्य के कई और समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया।
संगम से दूर ले गए पालकी
बताया गया कि इस दौरान शंकराचार्य की पालकी को खींचते हुए संगम से 1 किमी दूर ले जाया गया। शंकराचार्य स्नान भी नहीं कर पाए।
शिविर में धरने पर बैठे शंकराचार्य
नाराज शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी है कि अब जब तक पुलिस प्रशासन ससम्मान नहीं ले जाएगा, तब तक गंगा स्नान नहीं करेंगे।
यह भी बोले शंकराचार्य
इनको ऊपर से आदेश होगा कि इन्हें परेशान करो। यह सरकार के इशारे पर हो रहा है, क्योंकि वे हमसे नाराज हैं।
मामले की जांच हो रही है
प्रयागराज के DM मनीष कुमार वर्मा ने कहा- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बिना इजाजत पालकी पर आए थे। मामले की जांच कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!