कमलनाथ-दिग्विजय सिंह भागीरथपुरा से दूर क्यों
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में हुई भीषण त्रासदी के बाद प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों और मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह ने दूरी क्यों बना रखी है, जबकि प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सड़क पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाला? ये सवाल शहर कांग्रेस में पूछा जा रहा है।
दिग्विजय सिंह हर मुद्दे पर मुखर रहते हैं, लेकिन भागीरथपुरा मामले पर कई दिन बाद चुप्पी तोड़ी और सिर्फ इतना कहा कि इस कांड की न्यायिक जांच हो। कहा जाता है कि भाजपाई मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उनके परम मित्र हैं और भागीरथपुरा उनकी विधानसभा में आता है।
लिहाजा मित्रता निभाते हुए दिग्विजय ने इस कांड पर ज्यादा कुछ बोलना और यहां का दौरा करना उचित नहीं समझा, जबकि वे सीतलामाता बाजार ताबड़तोड़ जा पहुंचे थे, जहां विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्यसिंह गौड़ द्वारा दुकानदारों से मुस्लिम कर्मचारियों को न रखने का फरमान जारी किया गया था।
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भागीरथपुरा आना तो दूर, एक शब्द भी बोलना उचित नहीं समझा। कांग्रेस सूत्र कहते हैं कि वे उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर जीतू पटवारी को अध्यक्ष बनाने से अब तक नाराज हैं।
कई मौकों पर वे अपनी नाराजगी का इजहार भी कर चुके हैं। शायद इसीलिए दोनों नेताओं ने भागीरथपुरा से दूरी बना रखी है। केवल पटवारी-सिंघार ही यहां किला लड़ा रहे हैं।
दोनों इस कांड के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को घेरने में कोई कमी नहीं रख रहे। इंदौर के ज्यादातर नेता भागीरथपुरा पहुंच चुके हैं, लेकिन दिग्विजय गुट के पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा, अश्विन जोशी, फौजिया शेख अलीम और रघु परमार जैसे नेताओं ने दूरी बना रखी है। उनके न बयान आए और न मैदान में दिखे हैं। इसे पार्टी के भीतर की गुटबाजी माना जा रहा है।
युवक कांग्रेस का 7 दिनी सत्याग्रह
भागीरथपुरा मामले में युवक कांग्रेस 9 से 15 जनवरी तक सांकेतिक सत्याग्रह कर रही है। शहर अध्यक्ष अमित पटेल ने बताया, भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के विरोध में पलासिया चौराहा पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जाएगा। इसमें मप्र युवा कांग्रेस के प्रभारी शिवसिंह चौहान और प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया भी मौजूद रहेंगे।
संबंधित समाचार

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!