आखिर झूठा कौन: अपराधी का कहना झूठा फंसाया; पुलिसकर्मी बोला- मिला था हथियार
Khulasa First
संवाददाता

पूर्व विधायक से शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा मामला, जांच के आदेश
हेड कांस्टेबल पर एक लाख रुपए नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने का आरोप
सीसीटीवी में कैद हुआ घटनाक्रम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देशभक्ति, जनसेवा की शपथ लेने वाली पुलिस पर आरोप लगना नई बात नहीं है। सबसे ज्यादा लगने वाला आरोप रुपयों की मांग करने और नहीं मिलने पर झूठे केस में फंसाने का है। ऐसा ही एक आरोप परदेशीपुरा थाने के एक हेड कांस्टेबल पर लगा है। पूर्व भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के जरिए हुई शिकायत के बाद देखना होगा कि पुलिस कमिश्नर मामले में क्या कार्रवाई करते हैं?
छोटी भमोरी निवासी दीपक पिता गणेश कुशवाह को परदेशीपुरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया था। मामला पूर्व भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के संज्ञान में लाने के तीन दिन बाद यानी कल दीपक ने लिखित शिकायत की है। बताया कि देवेंद्र यादव ने मुझ निर्दोष को झूठे केस में पकड़कर अपराधी बना दिया।
पुलिसकर्मी की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। परिजन का कहना है कि दीपक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था, लेकिन कोर्ट ने उसे बरी कर दिया। वर्तमान में उस पर कोई केस नहीं है। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से शिकायत की है। उन्होंने मामले की जांच व जिम्मेदार पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की।
ये लिखा है शिकायत में- शिकायत में दीपक कुशवाह ने बताया कि 22 नवंबर की दोपहर को परदेशीपुरा थाने का हेड कांस्टेबल देवेंद्र यादव अपने एक साथी और मेरे सुखलिया निवासी मित्र युवराज भट्ट को लेकर मेरे घर आया था। मुझे बाहर बुलाया और चेकिंग करने लगे। कुछ नहीं मिला तो थाने चलने को कहा। विरोध के बावजूद जबरदस्ती ऑटो में बैठा लिया।
रास्ते में थाने ले जाने का कारण पूछने पर एक देशी कट्टा निकालकर कहने लगे कि ये तूने युवराज को बेचा है। मैंने कहा कि मैं रंगाई-पुताई करता हूं। मैंने कोई कट्टा नहीं बेचा है, फिर भी वे मुझे मारपीट करते हुए थाने ले गए। मेरे माता-पिता थाने आए तो देवेंद्र ने मुझे अपने परिजन से बाहर चाय की दुकान पर मिलने जाने का कहा।
उसने मेरे परिजन से एक लाख रुपए देने नहीं तो मुझे जेल भेजने की बात कही। उनके द्वारा असमर्थता जताने पर देवेंद्र मुझे थाने से बाहर ले गया और दो युवकों को बुलाकर मेरे हाथ में एक चाकू देकर मेरे पैर तोड़ने की धमकी देकर वीडियो बना लिया। मैंने आपत्ति लेते हुए कहा कि तुम मुझे झूठे केस में फंसा रहे हो।
युवराज और राहुल ठाकुर पर कार्रवाई क्यों नहीं की तो उसने कहा कि दोनों ने पैसे दे दिए हैं। इसके बाद देवेंद्र मुझे थाने ले गया और आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करवाकर उसी दिन जमानत पर छोड़ दिया, लेकिन मेरा मोबाइल रखते हुए 15 हजार रुपए देकर मोबाइल ले जाने की बात कही।
मैं पैसे देने नहीं गया तो 25 नवंबर की सुबह देवेंद्र मेरे घर आया और मेरी मां को धमकाते हुए मुझे थाने भिजवाने नहीं तो पिस्टल के केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर चला गया।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!