खबर
Top News

आखिर कब होगी गुनहगारों पर FIR: भागीरथपुरा में गंदा पानी पीने से हुई मौतों का मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जनवरी 2026, 1:20 pm
शेयर करें:
आखिर कब होगी गुनहगारों पर FIR

भागीरथपुरा कांड बनाम 1976 की जहरीली शराब त्रासदी, तब दर्ज हुआ था पुलिस और आबकारी विभाग के अफसरों पर केस, आज सिर्फ निलंबन!

16 मौतों पर क्षेत्रीय पार्षद, जेडओ, उपयंत्री, अपर आयुक्त और एसई नर्मदा प्रोजेक्ट पर केस दर्ज होना ही चाहिए

मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
16 लाशें, एक दुधमुंहा मासूम और सरकार का ‘घंटा’ न्याय... 1976 याद है या इतिहास भी बदला जाएगा? ये बात इसलिए कहना पड़ रही है, क्योंकि आठ बार स्वच्छता का तमगा पहनकर देश में नंबर-वन बनने वाला इंदौर आज देशभर में जनप्रतिनिधि और अफसरशाही के कारण शर्मसार हो गया है।

भागीरथपुरा इलाके में सीवेज मिला गंदा पानी पीने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए। 16 निर्दोषों की मौत हो गई, मगर हैरानी की बात यह है कि इतनी मौतों के बावजूद न कोई एफआईआर और न किसी पर गैर इरादतन हत्या का केस।

सरकार ने दिखावे के तौर पर निलंबन और बर्खास्तगी की फाइलें जरूर चला दीं, लेकिन सवाल जस का तस है, क्या मौतें सिर्फ आंकड़ा है? खुलासा फर्स्ट ने जब इंदौर में पूर्व में हुई ऐसी त्रासदियों का इतिहास खंगाला, तो 70 के दशक में हुई जहरीली शराब त्रासदी सामने आई, तब छत्रीपुरा थाना क्षेत्र जहरीली शराब से हुई 115 मौतों और कई लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने के मामले में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया था।

ऐसे तो भागीरथपुरा के लोग महीनों से सीवेज मिला गंदा पानी पी रहे थे। 21 दिसंबर से लोगों की तबीयत बिगड़ना शुरू हुई और उनका अस्पताल जाने का सिलसिला भी। वहीं, 24 दिसंबर से मौतों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, जो कि पांच माह के दुधमुंहे मासूम आव्यान सहित अब तक 16 तक जा पहुंचा है।

इतने बेगुनाहों की जान चली गई और जिम्मेदारों पर न तो जिम्मेदारी तय हुई और न ही कोई एफआईआर। हां इतना जरूर हुआ कि प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और इंदौर के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के ‘घंटा’ वाले बयान ने देशभर में थू-थू अलग करा दी। खैर जो भी हो, अब वे कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। उन्हें तक दिल्ली तलब किया गया है, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती।

सरकार अभी भी मौत के आंकड़ों को गंदे पानी से हुई चार मौतों से अलग बता रही है, लेकिन इससे भयावह त्रासदी 70 के दशक में हुई थी। तब जहरीली शराब पीने से 115 लोगों की मौत हुई थी। कारण भले ही जहरीली शराब से मौत का था, लेकिन तब तत्कालीन सरकार ने पुलिस और आबकारी विभाग के तत्कालीन अधिकारियों को इन मौत का जिम्मेदार मानते हुए उन पर केस दर्ज कराया था।

ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या मौजूदा मोहन सरकार भी अपने भाजपाई क्षेत्रीय पार्षद और निगम अधिकारियों पर केस दर्ज कराने का दम दिखा पाएगी... या फिर मामला सिर्फ निलंबन और बर्खास्त की विभागीय कार्रवाई तक ही सीमित होकर रह जाएगा।

अब तक इन पर हुई कार्रवाई... मामले में हाथ बचाने के लिए सरकार ने एक्शन लिया और जोन-4 के जेडओ शालिग्राम सितोले और उपयंत्री योगेश जोशी को निलंबित करने के साथ उपयंत्री शुभम श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया। वहीं, निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव का तबादला कर दिया, तो अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और एसई नर्मदा प्रोजेक्ट संजीव श्रीवास्तव को भी निलंबित कर दिया गया।

1976 में 115 लोगों ने गंवाई थी जान
70 के दशक में इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में रसूखदार शराब माफिया मक्कू (मक्खनलाल) का शराब का अवैध अड्डा चलता था। उसके अड्डे से जुड़ी जहरीली कच्ची शराब पीने से नवंबर 1976 में 115 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि लगभग 50 लोग हमेशा के लिए अंधे हो गए थे या उनके मस्तिष्क को स्थायी क्षति पहुंची थी।

इसमें ज्यादातर मजदूर वर्ग के लोग थे, जो शहर के पूर्वी और मध्य इलाके में रहते थे। इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था। ये मध्य प्रदेश के इतिहास की सबसे भयावह जहरीली शराब कांडों में से एक मानी जाती है। मामले में तत्कालीन प्रशासनिक और पुलिस तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे।

तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल ने तत्काल एक्शन लेते हुए मक्कू के साथ साठगांठ के आरोप में कई पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को न केवल निलंबित किया गया, बल्कि उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या केस भी दर्ज किया गया और उन्हें दोषी पाया गया था। घटना के बाद मक्कू के अवैध साम्राज्य को ढहा दिया गया था। हालांकि करीब 49 साल पुराने इस मामले के अधिकारियों के नाम नहीं मिल सके। हालांकि मौत के आंकड़ों को छिपाने में उस समय की सरकार ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी थी।

दर्ज हो केस, भविष्य में जिम्मेदारी तय हो... भागीरथपुरा का मामला बहुत ही दुखद घटना है। मामले में सबसे पहले क्षेत्रीय भाजपा पार्षद (वार्ड-11) कमल वाघेला, निलंबित जेडओ शालिग्राम सितोले (जोन-4), उपयंत्री योगेश जोशी, बर्खास्त उपयंत्री शुभम श्रीवास्तव और निलंबित अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया पर गैर इरादतन हत्या 106(1) का केस दर्ज होना चाहिए।

इतना ही नहीं भविष्य के लिए अभी से जिम्मेदारी भी तय होना चाहिए, ताकि जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से काम करें और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। - मनीष यादव (वरिष्ठ अधिवक्ता, हाई कोर्ट)

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 15 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 15 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 16 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 16 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 16 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 16 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 16 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 16 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 16 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 16 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 16 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 16 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 16 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 17 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 17 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 17 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!