खबर
Top News

जब आसमान बना नेताओं के लिए काल: विमान हादसे में भारत के इन बड़े राजनेताओं की गई जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जनवरी 2026, 12:17 pm
शेयर करें:
जब आसमान बना नेताओं के लिए काल

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे। एक दर्दनाक विमान हादसे में उनका असामयिक निधन हो गया है। पिछले 7 महीनों के भीतर भारतीय राजनीति के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है।

इससे पहले जून 2025 में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी की भी विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। भारत के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक 7 बड़े राजनीतिक चेहरे हवाई हादसों का शिकार हो चुके हैं।

इन नेताओं की विमान/हेलिकॉप्टर हादसों में हुई मौत
बलवंतराय मेहता (1965)
गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री बलवंतराय मेहता 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान कच्छ के रण में हालात का जायजा लेने जा रहे थे। इसी दौरान उनका विमान पाकिस्तानी हमले का शिकार हो गया। इस हादसे में मेहता, उनकी पत्नी, तीन कर्मचारी, एक पत्रकार और दो क्रू मेंबर्स की मौत हुई। यह स्वतंत्र भारत का पहला बड़ा राजनीतिक विमान हादसा माना जाता है।

संजय गांधी (1980)
कांग्रेस सांसद संजय गांधी को विमान उड़ाने का शौक था। 23 जून 1980 को दिल्ली के सफदरजंग एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय वे एरोबेटिक स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में संजय गांधी और उनके सहयात्री सुभाष सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई।

माधवराव सिंधिया (2001)
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधवराव सिंधिया 30 सितंबर 2001 को कानपुर में एक रैली में शामिल होने जा रहे थे। मैनपुरी जिले के पास उनका विमान क्रैश हो गया। 56 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ। यह हादसा देश की राजनीति के लिए बड़ा झटका था।

जी.एम.सी. बालयोगी (2002)
लोकसभा अध्यक्ष पद पर रहते हुए गंती मोहना चंद्र बालयोगी की मृत्यु हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई। आंध्र प्रदेश में एक कार्यक्रम में जाते समय उनका हेलिकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। हादसे में उनके सुरक्षा अधिकारी और पायलट की भी जान चली गई।

डोरजी खांडू (2011)
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री डोरजी खांडू का विमान तवांग से इटानगर जाते समय लापता हो गया था। कई दिनों की खोजबीन के बाद विमान का मलबा मिला और उनके निधन की पुष्टि हुई। वे उस समय 56 वर्ष के थे।

विजय रुपाणी (2025)
12 जून 2025 को अहमदाबाद से उड़ान भरने के बाद एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी सवार थे। बाद में जारी मृतकों की सूची में उनके निधन की पुष्टि हुई। वे लंदन अपने परिजनों से मिलने जा रहे थे।


संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 5 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 5 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 5 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 5 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 6 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 6 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 6 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 6 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 6 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 7 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 7 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 7 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 8 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 8 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 8 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 8 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 9 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 9 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म
Top News

वीडियो देखिये, फोरलेन मुआवजे की मांग पर किसानों का धरना खत्म:सीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस; खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!