खबर
टॉप न्यूज

चेकिंग में रोका तो बोला-गाड़ी जब्त कर लो मैं छुड़वा लूंगा: नशे में धुत ई-रिक्शा चालक का चौराहे पर हंगामा

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 नवंबर 2025, 2:50 pm
शेयर करें:
चेकिंग में रोका तो बोला-गाड़ी जब्त कर लो मैं छुड़वा लूंगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर
राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने जमकर हंगामा किया। ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में जब पुलिस ने उसे रोका तो वह उल्टा पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। इतना ही नहीं, बीच सड़क खुद को ‘बदमाश’ बताते हुए पुलिस पर रौब झाड़ने लगा और बार-बार कहता रहा, गाड़ी जब्त कर लो… मैं छुड़वा लूंगा। पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज कर ई-रिक्शा जब्त कर ली।

सूबेदार कासिम रिजवी और उनकी टीम परसों रात राजवाड़ा स्थित गुरुद्वारा के पास सिग्नल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चालक शोएब शेख ने बीच चौराहे पर अचानक गलत दिशा में ई-रिक्शा एमपी-09-एजी-1491 मोड़ लिया और राजवाड़ा की ओर बढ़ने लगा। पुलिस ने उसे रोककर सही दिशा में चलने की समझाइश दी, लेकिन वह बहसबाजी करने लगा। सूबेदार रिजवी नजदीक पहुंचे तो उसके मुंह से शराब की तेज गंध आई। उसे रिक्शा से उतरने को कहा तो चालक बीच चौराहे पर ही हंगामा करने लगा।

बार-बार पुलिस को चुनौती देता रहा: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने नशे की हालत में पुलिसकर्मियों को खुद को बड़े बदमाशों का पहचान वाला बताना शुरू कर दिया। वह बार-बार पुलिस को चुनौती देता रहा तुम गाड़ी ले जाओ… देख लेना, मैं छुड़वा लूंगा… किसी का डर नहीं है मुझे! हंगामा इतना बढ़ा कि कुछ देर के लिए चौराहे पर भीड़ जमा हो गई।

चालक बार-बार रिक्शा से कूदकर पुलिसकर्मियों के सामने नशे में लड़खड़ाता और हंगामा करते हुए दिखा। नशेड़ी शर्ट उतारकर खुद को डॉन बताने लगा। वाहन चालकों से उलझने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे कंट्रोल किया और ई-रिक्शा को पंढरीनाथ थाने ले जाने लगे। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें नशेड़ी शोएब शेख हंगामा करते हुए दिखाई दे रहा है।

ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज: थाने पर पुलिस ने उसका ब्रिथ एनालाइजर से परीक्षण किया, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज कर उसकी ई-रिक्शा जब्त कर ली। नशेड़ी ई रिक्शा चालक शोएब शेख थाने में भी हंगामा करता रहा। सूबेदार रिजवी ने बताया वह इतना नशे में था कि किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। जिसके चलते उसका वाहन जब्त कर लिया।

कार चालक ने साथी महिलाओं के साथ मिलकर दी गलियां
इधर, हीरानगर थाना क्षेत्र में कार चालक युवक ने महिला साथियों के साथ मिलकर एक युवक को जमकर गालियां देते हुए धमकाया। कार चालक और एक्टिवा सवार युवक के बीच टक्कर हुई थी। एक्टिवा सवार युवक ने विरोध किया तो कार चालक ने उतरकर गालियां देना शुरू कर दिया।

इतना ही नहीं, उसकी साथी महिलाएं भी अभद्रता करते हुए युवक को गालियां देने लगीं। दोनों के बीच चल रहे विवाद के दौरान पूरा रोड जाम हो गया। हालांकि लोगों के हस्तक्षेप के चलते मामला शांत हो गया।

टैग:

संबंधित समाचार

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता
Top News

सोने के जेवरों से भरा बैग उठा ले गया कुत्ता:सीसीटीवी फुटेज से खुलासा; पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया लाखों का सामान

about 9 hours ago
‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’
Top News

‘पवित्र रिश्ते की आड़ में षड्यंत्र न हो’:राखी से पहले हिंदू संगठनों का अभियान; त्योहार पर खरीदारी को लेकर भी अपील, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 10 hours ago
अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी
Top News

अगले महीने फिर मार्च करेगी सीजेपी:छात्रों पर दर्ज केस वापस नहीं होने से नाराज; बोली- हमारे धैर्य को कमजोरी न समझें

about 10 hours ago
बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह
Top News

बेटी की लव मैरिज बनी तनाव की वजह:घर पर फंदे से लटके मिले भाजपा नेता; पुलिस जांच में जुटी

about 10 hours ago
निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी
Top News

निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी:पदवृद्धि की मांग को लेकर धरना जारी; अस्पताल जाने से इनकार

about 10 hours ago
शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार
Top News

शादी का भरोसा, फिर रिश्ते से इनकार:एक से 7 साल की दोस्ती; दूसरी से सोशल मीडिया पर पहचान, एफआईआर दर्ज

about 10 hours ago
कूनो से निर्वा लापता
Top News

कूनो से निर्वा लापता:एक हफ्ते से नहीं मिला सुराग; खराब कॉलर से बढ़ी चिंता

about 11 hours ago
सरकारी राशन का खेल पकड़ा
Top News

सरकारी राशन का खेल पकड़ा:दो संदिग्ध दबोचे; गेहूं-चावल और तौल कांटा मिला, पूछताछ में 3 नाम सामने आए

about 11 hours ago
पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला
Top News

पति को बुलाकर नर्मदा पुल से कूदी महिला:शव देखकर बेहोश हुआ पति; फोन कर कहा था मायके जा रही हूं

about 11 hours ago
वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’
Top News

वीडियो देखिये, ‘हमारी सुनवाई नहीं तो कहां जाएं’:पांच महीने से भुगतान का इंतजार; लेबर इंस्पेक्टर पर मजदूरों ने लगाए गंभीर आरोप

about 11 hours ago
एच1एन1 को लेकर अलर्ट
Top News

एच1एन1 को लेकर अलर्ट:सर्दी-खांसी के मरीज बढ़े; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

about 12 hours ago
पुलिस में बड़ा फेरबदल
Indore

पुलिस में बड़ा फेरबदल:आठ अधिकारियों के तबादले; 3 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय भेजे, तीन थानों में नए टीआई

about 12 hours ago
टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन
Top News

टिंबर मार्केट में बड़ा एक्शन:आरा मशीनें सील; रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में मिला अंतर

about 12 hours ago
शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं
Top News

शिकायतें निपटाईं, समस्या नहीं:सीएम हेल्पलाइन की रेंडम जांच में खुलासा; अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई

about 12 hours ago
ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल
Top News

ज्वेलर्स के तौल कांटे पर सवाल:सील गायब और पाया टूटा मिला; ग्राहक की शिकायत पर कांटा जब्त, नोटिस जारी

about 13 hours ago
अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम
Top News

अंतिम श्रावण सोमवार पर सड़कों का निकला दम:सुपर कॉरिडोर से एमआर-10 तक जाम ही जाम; ट्रैफिक में फंसी जनता

about 13 hours ago
पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध
Top News

पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षक संगठनों का विरोध:पहले जारी हो पात्रों की सूची; मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगा अगला निर्णय

about 13 hours ago
कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

कॉन्स्टेबल बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक:दो राउंड पास अभ्यर्थी इंटरव्यू से बाहर; सरकार से मांगा जवाब

about 13 hours ago
राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत
Top News

राष्ट्रीय नेताओं के स्वागत में भाजपा दिखाएगी ताकत:विधानसभाओं से कार्यकर्ता करेंगे शक्ति प्रदर्शन; युवा मोर्चा दावेदारों की भी होगी परीक्षा

about 14 hours ago
बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत
Top News

बेटे को छोड़ने के बदले 1.20 लाख की रिश्वत:यूपीआई और कैश में ली राशि; क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सहित चार पर एफआईआर

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!