‘नींद आएगी तो इस कदर सोऊगीं कि मुझे जगाने के लिए लोग रोएंगे’
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अगर नाम बनाना है तो फैसले तुम्हारे खुद के होने चाहिए...। चुनौतियों को स्वीकार करो, इसमें सफलता मिलेगी या शिक्षा...। कभी मत भूलो आप अपनी कहानी के मुख्य पात्र हो...। सपने वो नहीं जो आप सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने तो वो हैं जो आपको सोने नहीं देते...।
ऐसे एक-दो नहीं बल्कि कई प्रेरणादायी विचारों से जिनका सोशल मीडिया अकाउंट अटा पड़ा है, जिन्होंने इंदौर में समाजसेवा व धार्मिक कार्यों के नए आयाम स्थापित करते हुए कोरोना काल में मृत लोगों, लावारिस अस्थियों का विसर्जन कराने के साथ कई धार्मिक आयोजन कराए। शहर की उस सख्शियत एडवोकेट और समाजसेवी विनीता पाठक का कल असामयिक निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार सांई भक्त एडवोकेट स्व. सुरेंद्र पाठक-संगीता पाठक की बेटी और केंद्रीय सांई सेवा समिति के अध्यक्ष गौतम पाठक की बड़ी बहन विनीता पाठक को जोइंडिस हो गया था। वह पिछले करीब एक माह से बांबे हॉस्पिटल में इलाजरत थी। 10 दिसंबर को उनका पहला डायलिसिस हुआ था, लेकिन दूसरा होने से पहले कल सुबह अंतिम सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह राजीव गांधी प्रतिमा से होकर रीजनल पार्क मुक्ति पहुंची जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
नि:शक्तजनों के लिए किए कई उल्लेखनीय कार्य
विनीता पाठक से जुड़े लोगों का कहना है कि सुरेंद्र पाठक शहर के नामी वकील थे। उनकी दो संतानें विनीता और छोटे भाई गौतम हुए। करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति बेटा-बेटी के नाम छोड़कर 10 दिसंबर 2012 को पिता सुरेंद्र पाठक का देहवासन हो गया था। उनका बायपास हो चुका था।
वर्तमान में उनके बेटे गौतम पाठक एक बड़े कॉलोनाइजर हैं और सुरेंद्र पाठक एसोसिएट फर्म चलाते हैं। वहीं, वकालत कर चुकी विनीता पाठक ने समाजसेवा का रास्ता चुना। उन्होंने कोरोना काल में मृत लोगों व लावारिस अस्थियों का विसर्जन करने के साथ, पार्थिव शिवलिंग पूजन, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, लोगों को निशुल्क शिर्डी यात्राएं, गाय की रोटी हेतु वाहन, हर गुरुवार प्रसाद वितरण, शहर में कई स्थानों पर निशुल्क प्याऊ लगवाए।
पानी के टैंकर चलवाए, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, सकोरे व पौधों का वितरण, कन्या पूजन, रुद्राक्ष वितरण, कुश्ती प्रतियोगिता, विभिन्न रैलियों और यात्राओं का स्वागत मंच, साईं प्रभातफेरी व पालकी यात्रा में सक्रिय भूमिका जैसे अनेक उल्लेखनीय कार्य किये है। इतना ही नहीं विनीता पाठक महिला ब्राह्मण सभा की अध्यक्ष थी।
वह जागतिक मानव अधिकार सुरक्षा परिषद की प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक बड़े पदों पर सक्रियता के साथ काम कर रही थी। उनका विनीतापाठकऑफिशियल नाम से इंस्टाग्राम पेज हैं, जिस पर करीब साढ़े सात हजार फॉलोअर और करीब 1800 प्रेरणादायी संदेश और पोस्ट है। वहीं फेसबुक पर उनके एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
ज्योतिष में उलझी, सालभर से मुख्यधारा से थीं गायब
भाजपा समर्थित विनीता पाठक से जुड़े करीबी लोगों का कहना है कि पिता की मौत के बाद दीदी कुछ समय तक भाई गौतम के साथ रही। इसके बाद निपानिया की मेपलवुड टॉउनशिप में 1.40 करोड़ का फ्लैट ले लिया। इसमें 70 से 80 लाख का फर्नीचर का व अन्य काम कराया। वह ज्योतिष में ज्यादा विश्वास रखती थी।
इन्हीं दिनों किसी ज्योतिष के संपर्क में आई और ज्योतिष ने फ्लैट उनके लिए अनहोनी (मृत्यु का कारण बनने) वाला बताया। ज्योतिष के कहने पर दीदी ने उक्त फ्लैट घाटा उठाते हुए 1.40 करोड़ में ही बेच दिया। दीदी 50 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू कार में घुमती थी। ज्योतिष के कहने पर उन्होंने कार भी आधे दामों पर बेच दी।
इसके बाद वह पुन: भाई गौतम के साथ साकेत नगर में रही। यहां से निकलकर कुछ समय अपनी किसी सहेली के साथ रही। आखिरकार उन्होंने राजीव गांधी चौराहा, रीजनल पार्क के पास मां विहार कॉलोनी में फ्लैट ले लिया।
वह ज्योतिष में ऐसी उलझी की संभल नहीं पाई। अचानक से मुख्यधारा से गायब हो गई और फिर बीमार रहने लगी। आखिरकार बीमारी के चलते उन्होंने देह त्याग दी। पुलिस को दीदी की कॉल डिटेल के आधार पर ज्योतिष की भूमिका की जांच करना चाहिए।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!