इंस्टाग्राम पर चलता था हथियारों का सौदा, तीन तस्कर गिरफ्तार: खरगोन के सिकलीगरों की तलाश में पुलिस
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इंस्टाग्राम के माध्यम से सक्रिय हथियार तस्करों के गैंग का खुलासा किया है। खरगोन के सिकलीगरों से खरीदे हथियार दिल्ली तक सप्लाई किए जा रहे थे। गिरफ्तार तीनों आरोपी 10 दिसंबर तक रिमांड पर हैं, जबकि सप्लायर की तलाश में पुलिस की टीमें बाहर भेजी गई हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर हथियारों का सौदा करते थे। सौदा पक्का होने पर इंस्टाग्राम चैट पर ही लोकेशन भेजते और खुद डिलीवरी देने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से हथियार पहुंचाते थे, ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं।
दिल्ली जाने के लिए बस में बैठे थे तीनों
टीआई राजपालसिंह राठौर ने बताया दिल्ली और हरियाणा के तीन बदमाश बस में सवार होकर दिल्ली जाने की तैयारी में थे। शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिलने पर एबी रोड स्थित पपाया ट्री होटल के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान बस को रोककर आरोपी सुमित पिता ओमप्रकाश बरवाला (23) निवासी जिला हिसार (हरियाणा), अमन पिता ओमप्रकाश सेरावत (28) निवासी 135, बवाना (दिल्ली) और विक्रम पिता सुरेश सिंह (21) निवासी हसनगढ़, थाना बरवाला, जिला हिसार (हरियाणा) की तलाशी ली तो उनके बैग से 4 देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुईं।
तीनों को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर खरगोन के सिकलीगर सप्लायरों की तलाश में टीमें रवाना कर दी हैं। आरोपियों ने बताया सिकलीगर उन्हें सुनसान इलाकों में बुलाकर हथियारों की डिलीवरी देते थे।
इंस्टा आईडी बिंदर पाजी से जुड़े थे
टीआई राठौर के अनुसार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इंस्टाग्राम आईडी ‘बिंदर पाजी’ के माध्यम से खरगोन के सिकलीगर तस्करों से जुड़े थे। हथियार खरीदने के लिए नकदी साथ लाने की शर्त रखी जाती थी। डिलीवरी सुनसान इलाकों में दी जाती थी। इस बीच मोबाइल नंबर का उपयोग बिलकुल नहीं किया जाता था, ताकि फोन ट्रैकिंग न हो सके।
आरोपियों ने पहले ही इंस्टाग्राम चैट पर खरगोन के सप्लायर से पूरा रूट समझ लिया था। वे दिल्ली से बस में इंदौर पहुंचे और हथियार लेकर उसी तरह वापस दिल्ली जाने वाले थे। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने हाल ही में यह नया नेटवर्क तैयार किया था और दिल्ली में आगे सप्लाई का प्लान था। पुलिस अब खरगोन के सिकलीगर सप्लायर, इंस्टाग्राम आईडी ऑपरेटर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!