बुजुर्गों को बेदखल नहीं होने देंगे: इंदौर विकास प्राधिकरण; नई संचालन कंपनी के लिए टेंडर एक-दो दिन में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आईडीए द्वारा स्कीम नं. 134 में बुजुर्गों के लिए बनाए गए स्नेहधाम की देखभाल करने वाली बालाजी कंपनी का ठेका 28 फरवरी को खत्म हो जाएगा। उसने यहां रह रहे बुजुर्गों को बेदखली का नोटिस दे दिया है। इस बीच आईडीए ने नई कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। एक-दो दिन में टेंडर निकालकर नई कंपनी तय कर ली जाएगी। सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने कहा कोई भी बुजुर्ग बेदखल नहीं होगा।
स्नेहधाम का संचालन नि:शुल्क नहीं है। बुजुर्गों से निश्चित राशि संचालक कंपनी लेती है और बदले में सारी सुविधाएं देती हैं। क्षमता 108 बुजुर्गों की है जबकि चार ही रह रहे हैं। संभवत: इसीलिए बालाजी कंपनी ने बुजुर्गों को बेदखली का नोटिस दिया।
इसका जबर्दस्त विरोध हो रहा है। स्नेहधाम का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 जून 2025 को कर इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था। ये देश का संभवत: पहला प्रोजेक्ट है जिसकी देशभर में सराहना हुई। बहरहाल, नोटिस मिलने से बुजुर्ग सदमे में हैं।
इसमें बालाजी सेंटेला होम्स प्रालि. ने चार बुजुर्गों को 28 फरवरी तक परिसर खाली करने को कहा है। इसे संवेदनहीन कदम बताते हुए तुरंत रोकने की मांग की जा रही है। कंपनी ने कहा है 108 बुजुर्गों की क्षमता वाले स्नेहधाम में चार ही बुजुर्ग हैं जिससे संचालन आर्थिक रूप से संभव नहीं है।
हालांकि आईडीए ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर अर्नेस्ट मनी जब्त करने की चेतावनी दी है। आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े ने बताया कई संस्थानों ने संपर्क कर संचालन करने की बात कही है। किसी भी बुजुर्ग को बेदखल नहीं होने देंगे।
कंपनी आईडीए को देती है तीन लाख रुपए महीना
स्नेहधाम का संचालन करने वाली कंपनी आईडीए को तीन लाख रुपए महीना देती है। बुजुर्गों से संचालन के लिए राशि लेती है। बदले में बुजुर्गों को सभी तरह की सुविधाएं देने का दावा है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!