कॉपी-किताब मोनोपोली पर सख्त कार्रवाई: स्कूल के संचालक-प्राचार्य पर एफआईआर; अभिभावक की शिकायत पर हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में स्कूलों द्वारा कॉपी-किताबों की मोनोपोली पर प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर गांधीनगर स्थित डॉ. विश्वनाथ कराडा गुरुकुल शांति (वर्ल्ड पीस स्कूल) के संचालक और प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
अभिभावक की शिकायत से खुला मामला
पूरे मामले का खुलासा एक अभिभावक की शिकायत के बाद हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि स्कूल प्रबंधन छात्रों के अभिभावकों पर अपनी ही निर्धारित दुकान से कॉपी-किताब खरीदने का दबाव बना रहा है। साथ ही अन्य दुकानों पर संबंधित किताबें उपलब्ध नहीं कराई जा रही थीं, जिससे अभिभावकों के पास कोई विकल्प नहीं बच रहा था।
जांच में सही पाए गए आरोप
प्रशासन द्वारा गठित जांच दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान स्कूल प्राचार्य ने लिखित रूप से यह स्वीकार भी किया कि कॉपी-किताबों की व्यवस्था स्कूल से जुड़ी दुकान के माध्यम से कराई जा रही थी।
आदेशों का उल्लंघन, FIR दर्ज
प्रशासन द्वारा पहले से ही स्कूलों को कॉपी-किताबों की अनिवार्य खरीद (मोनोपोली) पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 223 के तहत थाना गांधीनगर में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
प्रशासन की चेतावनी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाली इस तरह की मोनोपोली को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की टीम द्वारा अन्य स्कूलों की भी जांच की जा रही है और शाम तक और कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!