खबर
टॉप न्यूज

रिएक्टिव नहीं, प्रिवेंटिव पुलिसिंग चाहिए, थाना प्रभारियों की ली क्लास; अब नहीं चलेगी ढिलाई: कमिश्नर संतोष कुमार सिंह का दो टूक संदेश

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

14 दिसंबर 2025, 3:04 pm
शेयर करें:
रिएक्टिव नहीं, प्रिवेंटिव पुलिसिंग चाहिए, थाना प्रभारियों की ली क्लास; अब नहीं चलेगी ढिलाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ते अपराधों, असामाजिक गतिविधियों और कानून व्यवस्था को लेकर अब किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने साफ शब्दों में दो टूक संदेश दे दिया है। शहर के समस्त अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने कहा कि अब पुलिस को घटनाओं के बाद नहीं, पहले एक्शन लेना होगा।

पुलिस मुख्यालय के सभागार में नगरीय क्षेत्र के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारियों की सघन कार्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अपराध नियंत्रण, विवेचना, ड्रोन पेट्रोलिंग, चेकिंग और सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर सख़्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह, सभी डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

जोन-वाइज समीक्षा, हर थाने की परफॉर्मेंस कटघरे में
पुलिस कमिश्नर ने वर्ष 2025 में अब तक दर्ज गंभीर अपराध, माइनर अपराध, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, विवेचना की गुणवत्ता, कोर्ट प्रकरण, यातायात व्यवस्था, ड्रोन पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान की ज़ोन-वाइज गहन समीक्षा की। स्पष्ट संकेत दिए गए कि जिन थानों की परफॉर्मेंस कमजोर पाई गई है, वहां सीधी जवाबदेही तय होगी।

चाइनीज मांझा: अब जागरूकता नहीं, सख़्त कार्रवाई: बैठक में चाइनीज और प्रतिबंधित मांझे को लेकर पुलिस कमिश्नर ने सख़्त रुख अपनाते हुए कहा कि सिर्फ समझाइश नहीं, अब सीधी कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने निर्देश दिए कि मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख़्त केस दर्ज हों। जागरुकता अभियानों को मैदानी स्तर पर उतारा जाए।

थानों की होगी सख्त मॉनिटरिंग
इनको लेकर पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी और एडिशनल डीसीपी को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से थानों का निरीक्षण करें और कार्यप्रणाली में सुधार सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित और गंभीर प्रकरणों के त्वरित निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए गए। थानों और कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के साथ संवेदनशीलता से पेश आने, सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई की शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए।

सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर: पुलिस कमिश्नर ने साफ कहा कि अपराध नियंत्रण केवल पुलिस के भरोसे नहीं हो सकता। मोहल्ला समितियों, जनसंवाद और नागरिक सहभागिता को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

यह बैठक केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि यह एक स्पष्ट चेतावनी थी।अब हर थाना, हर अधिकारी और हर कार्रवाई की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।शहर में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अब एक्शन मोड में है।

टैग:

संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

about 15 hours ago
देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

about 16 hours ago
जल संकट से निपटने की तैयारी
Top News

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

about 16 hours ago
रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी
Top News

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

about 16 hours ago
आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप
Top News

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

about 17 hours ago
मिलावटखोरों पर शिकंजा
Top News

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

about 17 hours ago
मां शैलपुत्री का संदेश
Top News

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

about 17 hours ago
थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी
Top News

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

about 17 hours ago
मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
Top News

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

about 17 hours ago
राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा
Top News

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

about 17 hours ago
25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले
Top News

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

about 17 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

about 17 hours ago
बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!
Top News

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

about 17 hours ago
मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए
Top News

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

about 17 hours ago
इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी
Top News

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

about 18 hours ago
यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
Top News

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

about 18 hours ago
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश
Top News

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’
Top News

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

about 18 hours ago
जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा
Top News

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

about 18 hours ago
जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार
Top News

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!