पानी पर संग्राम: कांग्रेसियों का बड़ा प्रदर्शन; पार्षद पर गुंडागर्दी और प्रतिशोध का लगाया आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के वार्ड क्रमांक 80 में दूषित जलापूर्ति ने अब एक भीषण सियासी संघर्ष का रूप ले लिया है। नर्मदा पाइपलाइन में ड्रेनेज का गंदा पानी मिलने की शिकायत को लेकर शनिवार को कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर तलवारें खिंच गईं।
नगर निगम जोन का घेराव किया
कांग्रेस नेता चिंटू चौकसे के नेतृत्व में रहवासीय ओर कार्यकर्ताओं ने नगर निगम जोन 21 कार्यालय का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।
इस दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस नेताओं ने जोन अधिकारी हेमंत मिश्रा और बिल्डिंग ऑफिसर तन्मय सिंह चौहान की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई।
ड्रेनेज मिश्रित पानी पीने को मजबूर रहवासी
कांग्रेस का सीधा आरोप है कि क्षेत्रीय रहवासी महीनों से ड्रेनेज मिश्रित पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय पार्षद समाधान करने के बजाय जनता को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं।
नर्मदा के नलों में आ रहे बदबूदार पानी
विवाद का सबसे संवेदनशील पहलू रहवासियों को थमाए गए निगम के नोटिस हैं। कांग्रेस का दावा है कि जब वार्ड 80 के नागरिकों ने नर्मदा के नलों में आ रहे बदबूदार पानी की शिकायत की, तो क्षेत्रीय भाजपा पार्षद प्रशांत बड़वे ने उनकी समस्या सुनने के बजाय उन पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी।
पानी दूषित हो रहा
इतना ही नहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शिकायत करने वाले घरों को चिन्हित कर निगम के माध्यम से बदले की भावना से नोटिस जारी करवाए गए हैं। मौके पर हुई खुदाई में यह स्पष्ट नजर आया कि ड्रेनेज लाइन और नर्मदा पाइपलाइन एक-दूसरे के बेहद करीब होने के कारण पानी दूषित हो रहा है, जिसे दुरुस्त करने में विभाग पूरी तरह विफल रहा है।
राजनीतिक स्टंटबाजी करार दिया
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि ये प्रतिशोधात्मक नोटिस तत्काल निरस्त नहीं हुए और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई, तो शहर स्तर पर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। दूसरी तरफ, भाजपा पार्षद प्रशांत बड़वे ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे कांग्रेस की राजनीतिक स्टंटबाजी करार दिया है।
कांग्रेसी नेता खुद आपराधिक पृष्ठभूमि के
पार्षद का कहना है कि गंदे पानी की तकनीकी समस्या को सुलझाया जा चुका है और विकास कार्यों को बाधित करने के लिए झूठे आरोप गढ़े जा रहे हैं। गुंडागर्दी के आरोपों पर पलटवार करते हुए पार्षद ने कहा कि आरोप लगाने वाले कांग्रेसी नेता खुद आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और उन पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
फिलहाल, निगम कार्यालय में हुआ यह हंगामा और जनता को थमाए गए नोटिसों का मुद्दा शहर की राजनीति के केंद्र में आ गया है, जिसने प्रशासनिक निष्पक्षता पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!