25 दिन पहले आवारा कुत्ते ने काटा था: इतने छोटे बच्चे को एंटी रेबीज के इतने वैक्सीन लगे; फिर अचानक क्या हो गया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
जिले में आवारा कुत्ते के काटने के करीब 25 दिन बाद 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को एंटी-रेबीज वैक्सीन की तीन डोज दी जा चुकी थीं, लेकिन सिर और गर्दन पर गहरे घाव होने के कारण वायरस तेजी से दिमाग तक पहुंच गया। इससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुछ दिन बाद काटने वाला कुत्ता भी गांव में मरा मिला।
घर के बाहर काटा था कुत्ते ने
घटना दतिया के सपा पहाड़ इलाके की है। अशोक प्रजापति का बेटा हंस प्रजापति 13 जनवरी की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के सिर, गर्दन और हाथों को बुरी तरह नोच लिया।
पड़ोसी ने कुत्ते को भगाकर बचाई जान
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली सीमा कुशवाहा मौके पर पहुंचीं और कुत्ते को भगाया। तब तक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिजन उसे तत्काल दतिया जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन, टिटनेस इंजेक्शन और इम्युनोग्लोबिन लगाया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जनवरी को दूसरी और 20 जनवरी को तीसरी डोज दी गई। अंतिम डोज 10 फरवरी को लगनी थी, लेकिन उससे पहले ही बच्चे की हालत बिगड़ गई।
रेबीज के लक्षण दिखते ही बिगड़ी हालत
6 फरवरी की शाम स्कूल से लौटने के बाद हंस ने सिर दर्द की शिकायत की। उसके मुंह से लार टपकने लगी। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के पीआईसीयू में भर्ती किया गया। यहां से डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर किया। परिजन उसे ग्वालियर और फिर झांसी ले गए, जहां रविवार रात उसकी मौत हो गई।
परिवार को संक्रमण का डर
बच्चे के दादा पूरन प्रजापति ने बताया कि डॉक्टरों ने परिवार के सभी सदस्यों को वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी है। रेबीज के लक्षण सामने आने के बाद लार या शारीरिक संपर्क से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इस कारण पूरा परिवार दहशत में है।
इलाज में लापरवाही का आरोप
परिजनों ने जिला अस्पताल पर समय पर उचित इलाज और देर से रेफर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 6 फरवरी को हालत बिगड़ने के बावजूद समय रहते गंभीरता नहीं समझी गई।
आवारा कुत्तों को लेकर नगर पालिका पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका ने ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि अधिकारियों ने कहा—कुत्तों को मार दो, हम उठा लेंगे। मजबूरी में मोहल्ले के लोगों ने कुछ कुत्तों को मारकर बाहर फेंका।
प्रशासन का पक्ष
दतिया कलेक्टर स्वप्निल बान ने कहा कि अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध थी और बच्चे को समय पर वैक्सीन दी गई। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। नगर पालिका द्वारा आवारा कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। हाई कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत पूरे मामले की जांच की जाएगी।
एक्सपर्ट व्यू
मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. पी. अधिकारी के अनुसार, यदि कुत्ते के काटने का घाव सिर, गर्दन या कंधे के ऊपर हो तो रेबीज का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे मामलों में वैक्सीन के साथ इम्युनोग्लोबिन अनिवार्य है। तीन डोज के बाद भी सुरक्षा पूरी नहीं होती, इसलिए सभी पांच डोज समय पर लगवाना बेहद जरूरी है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!