खबर
Top News

वार्ड 80 भी पी रहा था ड्रेनेज वाला पानी: भाजपा पार्षद ने कहा- पटवारी समर्थकों ने लाइन को दूषित किया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 फ़रवरी 2026, 1:29 pm
शेयर करें:
वार्ड 80 भी पी रहा था ड्रेनेज वाला पानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वार्ड 80 में जनस्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ व निगम की हठधर्मिता का गंभीर मामला सामने आया है। रहवासी महीनों से ड्रेनेज मिश्रित पानी पीने को मजबूर हैं।

विडंबना है इस बुनियादी समस्या के समाधान की गुहार लगाई, तो निगम ने राहत देने के बजाय नोटिस थमा दिए। निगम की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में आक्रोशित रहवासियों ने जोन-21 का घेराव कर दिया।

पार्षद प्रशांत बडवे की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, पार्षद इस्तीफा दो.. नगर निगम की तानाशाही नहीं चलेगी.. नारेबाजी की और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेताओं ने जोन अधिकारी हेमंत मिश्रा और बिल्डिंग ऑफिसर तन्मय सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। अफसरों को जमकर फटकारते हुए कहा प्रशासन जनता की सेवा के लिए है, न कि दबाव में काम के लिए। चौकसे ने पूछा धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की बजाय गरीबों को निशाना क्यों बना रहे हैं, जिन्होंने केवल दूषित पानी की शिकायत का साहस दिखाया।

जब स्थल पर खुदाई में स्पष्ट खुलासा हुआ नर्मदा की मुख्य पेयजल पाइपलाइन और ड्रेनेज लाइन आपस में मिल गई हैं। इससे बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। रहवासियों का आरोप है वाजिब समस्या बताने पर डराया-धमकाया गया और दबाव बनाने के उद्देश्य से नोटिस जारी कर दिए गए।

कल तक का अल्टीमेटम
कांग्रेस ने निगम को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। चिंटू चौकसे ने मांग की सोमवार तक उन तथाकथित शिकायतकर्ताओं के नाम और आवक रजिस्टर सार्वजनिक किए जाएं, जिनके आधार पर ये नोटिस जारी हुए। साथ ही कार्यालय के वे सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए जाएं जिनमें शिकायतकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी प्रतिशोध की भावना से जारी नोटिस वापस नहीं लिए गए, तो जिम्मेदार अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलन होगा।

जोनल अधिकारी की सफाई- कारण अवैध कनेक्शन
नर्मदा पाइप लाइन से नलों में दूषित जल आपूर्ति की शिकायत आई थी। जांच में चार अवैध कनेक्शन पाए गए, जिनके कारण पाइप लाइन में लीकेज की स्थिति बनी थी। दुरुस्त कर दिया है और अवैध कनेक्शन धारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की है। - हेमंत मिश्रा, जोन अधिकारी 21

शुद्ध जल के लिए अन्न-पानी छोड़ा: बडवे
मामले ने राजनैतिक मोड़ ले लिया है। कांग्रेस के आंदोलन और गुंडागर्दी के आरोपों पर भाजपा पार्षद प्रशांत बडवे ने मीडिया से चर्चा में पलटवार किया। पूरे घटनाक्रम को कांग्रेस की साजिश और अवैध कनेक्शनों का नतीजा बताया। खुलासा

किया पाराशर नगर में दूषित पानी की समस्या प्राकृतिक नहीं थी। यह कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का गृह क्षेत्र है। जहां लीकेज हुआ, वहां उनके समर्थकों के 3-4 घर हैं, उन्होंने अवैध पाइप लाइन जोड़ रखी थी। इसी से मुख्य लाइन में ड्रेनेज का पानी मिला। अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की है।

जैसे ही रहवासी संघ के अध्यक्ष आनंद पंडित और उनके साथियों ने नगर निगम जोन 21 पर शिकायत की, वे तुरंत सक्रिय हुए। संकल्प लिया था जब तक रहवासियों के नल में शुद्ध जल नहीं आएगा, अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। नगर निगम की टीम ने 9 घंटे की मशक्कत से लीकेज ढूंढा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा और जिलाध्यक्ष सुमित मिश्रा की मौजूदगी में टेस्टिंग कर समस्या का समाधान किया गया। वायरल वीडियो में गुंडागर्दी के आरोपों पर बडवे ने कहा आंदोलन में एक भी रहवासी शामिल नहीं था। कांग्रेस के हारे हुए पार्षद प्रत्याशी, जिन पर पां आपराधिक रिकॉर्ड हैं और 122 की कार्रवाई लंबित है, लोगों को धमका रहे हैं।

चिंटू चौकसे को ऐसे लोगों पर नजर रखनी चाहिए जो झूठ फैला रहे हैं। नोटिस के सवाल पर पार्षद ने स्पष्ट किया प्रगति नगर हाउसिंग सोसाइटी में अवैध निर्माणों की जांच हो रही है। कांग्रेस नेता तन्मयसिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाया अहीरखेड़ी में नाले को बंदकर भू-माफिया की तरह काम कर रहे हैं, जिसे रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 6 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 6 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 6 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 7 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 7 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 7 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 7 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 7 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 7 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 7 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 7 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 7 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 7 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 7 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 7 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 8 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 8 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 8 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!