खबर
Top News

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने डेली कॉलेज में आयोजित अटल जन्म शताब्दी समारोह में कहा- अटलजी ने आधुनिक भारत के विकास की आधारशिला रखी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

22 दिसंबर 2025, 3:03 pm
शेयर करें:
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने डेली कॉलेज में आयोजित अटल जन्म शताब्दी समारोह में कहा- अटलजी ने आधुनिक भारत के विकास की आधारशिला रखी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अटलजी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार और मिशन थे। उनके कर्म, आदर्श और सुशासन की दृष्टि आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है। यह बात उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने डेली कॉलेज में आयोजित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उपराष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा मां अहिल्या की पावन धरती पर आकर उन्हें विशेष प्रसन्नता है। उन्होंने अटल फाउंडेशन के मंच से स्व. अटलजी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा अटलजी संवाद, समावेशी विकास और मानवीय सुशासन में विश्वास रखते थे।

सांसद, कवि और प्रधानमंत्री… हर भूमिका में उन्होंने सार्वजनिक विमर्श को गरिमा दी और सिद्ध किया कि राजनीति सिद्धांतनिष्ठ और करुणामय हो सकती है। उन्होंने अटल सरकार की प्रमुख उपलब्धियों प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, दिल्ली मेट्रो, नए राज्यों का गठन (झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड) तथा पोखरण परमाणु परीक्षण का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आधुनिक भारत की नींव मजबूत हुई।

उपराष्ट्रपति ने कहा अटलजी की विरासत को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं और देश को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर कर रहे हैं। स्व. अटलजी भले हमारे बीच शारीरिक रूप से न हों, लेकिन उनके आदर्श सदैव हमारे हृदयों में जीवित रहेंगे और राष्ट्र को दिशा देते रहेंगे।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अटल जन्म शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए कहा भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर विचार अभिव्यक्त करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और हर्ष का विषय है। अटलजी की जन्म शताब्दी केवल पुण्य स्मरण का प्रसंग नहीं, बल्कि उनके विराट व्यक्तित्व, उच्च आदर्शों और दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरणा प्राप्त करने का पावन क्षण है।

अहिल्या प्रतिमा का अनावरण
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डेली कॉलेज परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई के सुशासन, सामाजिक न्याय, धर्मनिष्ठा और लोककल्याणकारी कार्यों को स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

‘अटल अलंकरण’
समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सत्यनारायण सत्तन (राष्ट्रकवि), सत्यनारायण जटिया (पूर्व केंद्रीय मंत्री), संजय जगदाले (भारतीय क्रिकेट टीम चयन समिति के पूर्व चयनकर्ता) तथा पारंग शुक्ला (सागर) को ‘अटल अलंकरण’ से सम्मानित किया। समारोह में स्व. अटलजी के जीवन पर आधारित एक भावपूर्ण लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

अटलजी का दूरदर्शी नेतृत्व प्रेरणादायक, वे राजनीति के अजातशत्रु थे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा स्व. अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्रनीति के शिखर पुरुष, राजनीति के अजातशत्रु और भारतीय लोकतंत्र की मर्यादा के प्रतीक थे। उन्होंने कहा स्व. अटलजी का जीवन विचारों की दृढ़ता, राष्ट्रधर्म और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

स्व. अटलजी का व्यक्तित्व ऐसा था, जिसने हर काल और हर युग में भारतीय राजनीति को दिशा दी। उनकी राजनीतिक यात्रा भारतीय लोकतंत्र की प्रेरक गाथा है। लोकसभा में उनके ओजस्वी भाषणों से सत्ता और विपक्ष दोनों ही अपने कर्त्तव्यों के प्रति सजग होते थे।

मुख्यमंत्री ने स्व. अटलजी की भूमिका को याद करते हुए कहा उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी लोकतंत्र की गरिमा को ऊंचाई दी। बांग्लादेश युद्ध से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक भारत का मान बढ़ाया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में दिया गया उनका भाषण देश की सांस्कृतिक अस्मिता का ऐतिहासिक क्षण रहा। उन्होंने स्व. अटलजी की कविताओं का उल्लेख करते हुए कहा उनका साहित्य जीवन समाज और लोकतंत्र को समभाव से आगे बढ़ने की सीख देता है। यह हम सबके लिए मार्गदर्शक है।

सीएम ने इंदौरी पोहा-जलेबी का लिया लुत्फ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मप्र पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात एयरपोर्ट के रास्ते में गाड़ी रुकवाई और कालानी नगर स्थित मौसा पराठा हाउस में इंदौरी पोहा-जलेबी और चाय का लुत्फ लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ सहज अंदाज में फोटो खिंचवाए और उनका अभिवादन भी स्वीकारा। साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक से आवश्यक चर्चा भी की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला और सुमित मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी भी साथ थे।

टैग:

संबंधित समाचार

विधायक पर हमला
Top News

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

2 minutes ago
देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत
Top News

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

21 minutes ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

24 minutes ago
नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़
Top News

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

42 minutes ago
देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’
Top News

देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’:आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना

44 minutes ago
टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग
Top News

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती
Top News

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

about 1 hour ago
मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
Top News

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

about 1 hour ago
लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त
Top News

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच
Top News

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

about 1 hour ago
गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई
Top News

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर हमला
Top News

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

about 2 hours ago
आज महामुकाबला
Top News

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

about 2 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

about 2 hours ago
मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार
Top News

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

about 2 hours ago
23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा
Top News

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

about 2 hours ago
डिलीवरी के बाद महिला की मौत
Top News

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

about 3 hours ago
पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Top News

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 20 hours ago
सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
Top News

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!