खबर
टॉप न्यूज

उत्तम झंवर ने मारा था चाकू, मामला दबाने की झूठी शिकायत: मुंबई में अवैध बेनामी धंधों में भी संलग्न; इंदौर में कई लोगों को लगा चुका चूना

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

13 दिसंबर 2025, 4:44 pm
शेयर करें:
उत्तम झंवर ने मारा था चाकू, मामला दबाने की झूठी शिकायत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उद्योगपति उत्तम झंवर विवाद में नया मोड़ आया है। उसने जुलाई में भतीजे श्रेयांश पर पैसों के लेन-देन में चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट भी थाने में दर्ज है। इस मामले में कोर्ट में चालान पेश हुआ है। जिस मामले को दबाने के लिए अब उत्तम ने श्रेयांश पर ही हमला करने का आरोप लगा दिया है। उत्तम झंवर के मामले में एक और हकीकत ये सामने आई है कि वो मुंबई में कई अवैध बेनामी धंधों में संलग्न है और इंदौर में भी कई लोगों को लाखों रुपयों का चूना लगा चुका है।

बताया जाता है कि उत्तम झंवर आदतन अपराधी है और लोगों को चूना लगाने में माहिर है। उसने अपने भतीजे को ही नहीं छोड़ा। नाजायज पैसों की मांग की और जब मांग नहीं मानी तो 23 जुलाई को भतीजे श्रेयश झंवर पर चाकू से हमला कर दिया था। इस मामले में पीड़ित ने तुकोगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि जब वे अपने कंस्ट्रक्शन के काम का बकाया हिसाब करने उत्तम झंवर के 16/2 न्यू पलासिया मौर्या हाउस पर गए थे तब वहां मौजूद अवनेंद्र जोशी, किशोर, विष्णु झंवर, विजय से बकाया राशि मांगी।

उन्होंने उत्तम झंवर से फोन पर बात की और फिर मुझे गालियां देना शुरू कर दीं। जब गालियां देने से रोका तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद चाकू से हमला कर दिया, जिससे दाहिने हाथ की कलाई में चोट लग गई। इसके बाद मुझे धमकाया कि यदि दोबारा पैसा मांगने आया तो तुझे जान से मार देंगे। इस बार तुझे छोड़ रहे हैं। अपनी जान प्यारी है तो चला जा और अब कभी मत आना।

सरकार को भी करोड़ों रुपयों का चूना लगा रहा- उत्तम झंवर आदतन अपराधी है और उसने पैसों के लिए कई लोगों के साथ धोखाधड़ी, मारपीट और चाकूबाजी की घटना की है। इसके बाद उसके गुंडे लोगों को डरा-धमकाकर चुप कराते हैं। ताजा मामला भी ऐसा ही है। वह इंदौर से लेकर मुंबई तक अनेक अवैध धंधों में जुड़ा है और उसका बहुत सा कामकाज बेनामी तौर पर होता है। इस तरह वो सरकार को भी करोड़ों रुपयों का चूना लगा रहा है। इंदौर में भी कई लोगों को चूना लगाया है। उसके पीड़ित अब भी खून के आंसू रो रहे हैं। वो अपने गुर्गों के जरिए लोगों को धमकाता है और वसूली करता है। हर तरफ आतंक फैला रखा है।

मारपीट करने वालों के मोबाइल भी जब्त किए जाएं
श्रेयश ने बताया कि इस मामले में कोर्ट में चालान पेश किया है। सरकारी वकील ने जो पत्र तैयार किया है उसमें उल्लेख है कि घटना के वक्त मारपीट करने वाले लोग उत्तम झंवर से बात करते रहे, इसलिए वो भी आरोपी हैं। उत्तम से बात करते उसके कहे अनुसार अपराध यानी श्रेयांश से मारपीट करने वालों के मोबाइल भी जब्त किए जाएं।

मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा तो सबकुछ साफ हो जाएगा। अपराध के वीडियो में भी मारपीट होते दिख रही है। इन मारपीट करने वालों के स्पष्ट प्रिंटआउट निकलवाकर बतौर साक्ष्य दिए जाना चाहिए। इन सभी पर घटनास्थल पर पांच या अधिक लोगों की मौजूदगी होने पर बीएनएस की धारा 191 (2), 191(3), 190 की धाराएं बढ़ाई जाएं।

धारा 105 के अनुसार पुलिस की तलाशी और जब्ती के दौरान वीडियो बनाया जाए आदि। मामले में श्रेयस का कहना है कि उत्तम झंवर ने ये मामला दबाने के लिए उन पर दो दिन पूर्व मारपीट का केस दर्ज कराया है, जो कि पूरी तरह झूठा और दुर्भावना से प्रेरित है। जो घटना हुई ही नहीं, उसका झूठा केस दर्ज कराया गया है।

टैग:

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

about 10 hours ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

about 10 hours ago
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

about 11 hours ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 11 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 11 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 11 hours ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 11 hours ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 11 hours ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 11 hours ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 11 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 11 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 11 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 11 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 11 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 12 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 12 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 12 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 12 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!