वैष्णव विद्यापीठ विवि में हंगामा छात्रा ने फैकल्टी को पीट दिया: टीचर के व्यवहार के कारण आपा खो बैठी थी छात्रा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय में एक बार फिर अनुशासन और शैक्षणिक माहौल पर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा के दौरान छात्रा और फैकल्टी का शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
छात्रा ने फैकल्टी सदस्य पर अपशब्द कहने के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद कॉलेज के कॉरिडोर में हंगामा और हाथापाई की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रा फैकल्टी की पिटाई कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक घटना परीक्षा के दौरान की है। आरोप है कि छात्रा आगे-पीछे बैठे छात्रों से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद फैकल्टी ने उसे टोका। समझाइश के नाम पर फैकल्टी ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपशब्द कहे, जिससे छात्रा मानसिक रूप से आहत और आक्रोशित हो अपना आपा खो बैठी और परीक्षा कक्ष से बाहर निकलकर कॉलेज के कॉरिडोर में ही फैकल्टी से मारपीट की।
इससे कॉरिडोर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों और स्टाफ ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, वहीं कुछ वीडियो बनाते नजर आए। बताया जा रहा है कि जिस फैकल्टी से छात्रा ने मारपीट की, वह पहले इसी विवि का छात्र रह चुका है। इस तथ्य के सामने आने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया है, क्योंकि इससे विवि की आंतरिक नियुक्ति प्रक्रिया और प्रशिक्षण पर भी सवाल उठने लगे हैं।
प्रबंधन की चुप्पी, सवालों के घेरे में कॉलेज
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। न ही यह स्पष्ट किया गया कि छात्रा के आरोपों की आंतरिक जांच होगी या फैकल्टी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना न केवल विवि की अनुशासन व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि परीक्षा जैसे संवेदनशील माहौल में संवाद और व्यवहार कितना महत्वपूर्ण है। अब देखना यह होगा कि विवि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!