अवैध वसूली पर यूनिक हॉस्पिटल के सीएमएचओ को मिला अल्टीमेटम: आयुष्मान योजना में सेंध
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गरीबों के लिए वरदान बनी आयुष्मान योजना में सेंधमारी और मरीजों के शोषण का एक गंभीर मामला शहर के यूनिक सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सामने आया है। योजना के अंतर्गत नि:शुल्क उपचार के बजाय अवैध रूप से नकदी वसूलने के आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस थमाते हुए तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है।
जानकारी के अनुसार न्यू राम नगर निवासी अंकित पाल की शिकायत ने निजी अस्पतालों के उस चेहरे का खुलासा किया है, जहां सरकारी योजनाओं को दरकिनार कर मुनाफाखोरी को प्राथमिकता दी जा रही है। अंकित के अनुसार, 2 फरवरी को वे अपने पिता के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
लेकिन, अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टर फीस और जांचों के नाम पर न केवल ऑनलाइन पैसे लिए, बल्कि 4 फरवरी को भर्ती के वक्त 15 हजार रुपये नगद जमा कराने का दबाव भी बनाया। हैरानी की बात यह है कि जब पीड़ित ने आयुष्मान योजना के तहत हक जताया, तो अस्पताल ने न केवल उपचार देने से इनकार कर दिया, बल्कि अभद्रता करते हुए फाइल तक छीन ली।
कठोर कार्रवाई के संकेत
कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सीधे तौर पर सरकारी नियमों का उल्लंघन और मरीजों के साथ धोखाधड़ी है। यदि निर्धारित समय सीमा में अस्पताल का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो नियमानुसार कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयुष्मान योजना की शर्तों के उल्लंघन का यह प्रकरण अब उच्च स्तर पर भी भेजा जा रहा है, जिससे अस्पताल के पैनल से हटने तक की नौबत आ सकती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!