सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजशाला में अखंड पूजा: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूजा, नमाज साथ, दोपहर में भी अनवरत जारी रहेगी पूजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

भोजशाला में मंत्रोच्चार के साथ अलसुबह से मां सरस्वती की पूजा शुरू, उमड़ा जनसैलाब
केसरिया पताकाओं और फूलों से सजी समूची भोजशाला, मातृशक्ति ने उकेरी सैकड़ों रंगोलियां
सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम, भोजशाला तक पहुंचने वाले मार्ग छावनी में तब्दील, पूरे शहर में हाई अलर्ट
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजा भोज की नगरी में शुक्रवार को सूर्योदय एक अलग ही आभा के साथ आलोकित हुआ। नीलगगन में जैसे ही भगवान भुवन भास्कर की लालिमा छाई, धरा पर भगवा रंग बिखर गया। जिधर नजर दौड़ाओ, केसरिया पताकाएं ही पताकाएं नजर आ रही हैं।
नगर के मार्ग वंदनवार से सजे हुए हैं। न सिर्फ घर-आंगन व देहरी, बल्कि राह पर भी रंगोली के रंग सजे हुए हैं। समूची धारा नगरी अलसुबह से ही उत्सव में निमग्न हो गई है। पूरब में इधर सूर्य उदित हुआ, उधर वाग्देवी मां सरस्वती के धाम भोजशाला में मंत्रोच्चार शुरू हो गया।
हल्दी-कुमकुम से सजी यज्ञवेदियों में पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित हो गई। मंत्रोच्चार के साथ इन यज्ञवेदियों पर श्रद्धालुओं की आहुतियां भी शुरू हो गईं। लोगों के जत्थे के जत्थे भोजशाला की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। भोजशाला के आसपास तो मानों एक बड़ा त्योहार पसरा हुआ हो।
यहां तक आने के रास्ते हालांकि सुरक्षा व्यवस्था से चाक-चौबंद हैं, लेकिन सरस्वती पूजन व भोजशाला दर्शन सहज व सरल बना हुआ है। दोपहर में कमाल मौला इबादत स्थल पर नमाज की तैयारियां भी हैं। जिला प्रशासन ने सांकेतिक नमाज के लिए लोग नामजद कर लिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भोजशाला में पूजा व नमाज दोनों होंगी। दोनों पक्षों के लिए पूजा व नमाज के लिए स्थान अलग-अलग तय किए गए हैं। गुरुवार देर शाम जिला प्रशासन के साथ हिंदू संगठनों व मुस्लिम समाज की बैठक हुई।
इसमें जिला प्रशासन में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशो की जानकारी दी। इसके अनुसार हिंदू संगठन गर्भगृह में सूर्योदय से सूर्यास्त तक मां सरस्वती का पूजन करेंगे। मुस्लिम पक्ष को भोजशाला के संरक्षित परिसर में ही नमाज अदा करने का विकल्प दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार नमाज सांकेतिक होगी। नमाज अदा करने वालों की सूची मुस्लिम पक्ष कलेक्टर को देगा, जिसके आधार पर पास दिए जाएंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कोर्ट के फैसले का पालन किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सब शांतिपूर्ण संपन्न हो
भोजशाला में वसंत पंचमी पर अखंड पूजा की अनुमति व जुम्मे की नमाज पर रोक की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने साफ किया कि वसंत पंचमी के दिन पूजा व नमाज दोनों ही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएंगी।
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जायमाल्य बागची व जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ ने राज्य शासन को निर्देश दिए कि भोजशाला परिसर में दोनों पक्षों के लिए पूजा व नमाज के अलग-अलग स्थान तय किए जाएं। दोनों पक्षों के लिए एंट्री व एक्जिट की व्यवस्था अलग-अलग हो, ताकि टकराव की स्थिति न बने और कानून व्यवस्था कायम रहे।
सुनवाई के दौरान केंद्र व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने सुझाव दिया कि यदि शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जुम्मे की नमाज के लिए आने वाले लोगों की संख्या पहले तय हो जाए तो परिसर में नमाज के लिए अलग-स्थान उपलब्ध कराया जा सकता है।
पूजा अखंड व अनवरत रहेगी- हिंदू संगठन
संरक्षक महाराजा भोज वसंत उत्सव समिति, गोपाल शर्मा ने कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले में अखंड पूजन को रोकने को लेकर कोई आदेश नहीं दिया गया है। दोपहर के समय भी पूजन होगा। हिंदू समाज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक पूजन करेगा।
उधर, धार शहर काजी वकार सादिक ने कहा कि यहां हिंदू-मुस्लिम एक हैं। भाईचारा है। मुस्लिम समाज कोर्ट नहीं गया था। कलेक्टर से बात की है, इसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की बात कही गई है। समाज के वरिष्ठ लोगों से बात चल रही है।
संबंधित समाचार

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

देखिए वीडियो, आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!