खबर
Top News

वर्दी शर्मसार: पुलिस की साख पर बड़ा धब्बा; गौतमपुरा थाने के पीछे लड़खड़ाते एसआई का वीडियो वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जनवरी 2026, 2:56 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कानून के रखवाले ही अगर नशे में हों, तो इंसाफ किससे मांगा जाए? गौतमपुरा से सामने आया वीडियो अब पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर रहा है। मामला देपालपुर तहसील के गौतमपुरा स्थित हिंगोट मैदान क्षेत्र में देशी-अंग्रेजी शराब दुकान के पास किराना दुकान व ढाबा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस बनाम जनता की शक्ल ले चुका है।

विवाद को नई और सनसनीखेज दिशा तब मिली जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वर्दीधारी पुलिसकर्मी नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए थाने के पीछे के दरवाजे से अंदर जाता दिख रहा है। इसमें एसआई दीपक कुमार बघेल वर्दी में नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह वीडियो उसी रात का है, जब अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई के बाद विवाद भड़का था। आरोप है कि एसआई नशे की हालत में थे और मुख्य गेट से बचते हुए पीछे के दरवाजे से थाने में दाखिल हुए। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश भड़क उठा, खासकर महिलाओं में जमकर नाराजगी थी।

सूत्रों के अनुसार मौके पर पहुंची टीम में एसआई दीपक कुमार बघेल वर्दी में थे, जबकि आदित्य प्रताप सिंह सिविल ड्रेस में साथ थे। किराना दुकान व ढाबा की छानबीन की गई, लेकिन कोई शराब या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक विवादित स्थल पर किराना दुकान व ढाबा का संचालन जसोदा बाई केवट के पुत्र कद्दू केवट और कालू केवट करते हैं। परिवार का कहना है कि दुकान–ढाबा वैध है और बिना बरामदगी के दबाव बनाया गया।

महिलाओं के गंभीर आरोप- नशा, गाली-गलौज और हाथापाई की

महिलाओं का आरोप है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे, ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। आरोप है कि अभद्र भाषा, गाली-गलौज और हाथापाई की गई। महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से मेडिकल परीक्षण की मांग उठाई। घटना के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं गौतमपुरा थाने पहुंचीं। आरोप है कि पुलिस ने चैनल गेट बंद कर महिलाओं को भीतर प्रवेश से रोका, जिसके बाद थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ। इसी दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों को पीछे के दरवाजे से अंदर ले जाने की बात सामने आई।

महिलाओं के जमावड़े की जड़ में पारिवारिक संबंध

इस पूरे घटनाक्रम में अब एक बड़ा और संवेदनशील तथ्य सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाने पर जिन महिलाओं का जमावड़ा और हंगामा देखने को मिला, उनमें गौतमपुरा में पदस्थ एएसआई विकास राठौर की पारिवारिक भूमिका बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक गौतमपुरा उनका ससुराल क्षेत्र है और विवादित किराना–ढाबा से जुड़ी जसोदा बाई को उनकी सास बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी पारिवारिक जुड़ाव के कारण महिलाओं का एकजुट होकर थाने तक पहुंचना और हंगामा करना विवाद की मुख्य जड़ बना। मामला जैसे ही ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एसपी के संज्ञान में आया उन्होंने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए एएसआई विकास राठौर को निलंबित कर दिया और उनका तबादला इंदौर रक्षित केंद्र कर दिया गया।

नशे में ड्यूटी के आरोप, अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी नजर

इस पूरे प्रकरण में सबसे गंभीर आरोप नशे की हालत में ड्यूटी करने को लेकर है। वायरल वीडियो और महिलाओं के आरोपों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि नशे में बताए जा रहे पुलिसकर्मियों पर विभाग क्या कार्रवाई करता है। क्या उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा, क्या विभागीय जांच बैठाई जाएगी, या फिर मामला सिर्फ प्रशासनिक समायोजन तक सीमित रह जाएगा यह सब देखने लायक होगा। यह प्रकरण अब केवल एक स्थानीय विवाद नहीं रहा, बल्कि पुलिस अनुशासन, जवाबदेही और साख की अग्निपरीक्षा बन चुका है। आने वाले दिनों में ग्रामीण एसपी की अगली कार्रवाई यह तय करेगी कि कानून का पालन कराने वाली पुलिस अपने ही नियमों पर कितनी सख्ती से अमल करती है।

किसे बचाया, किस पर गिरी गाज ?

इस पूरे मामले में यह भी सामने आया है कि गौतमपुरा थाना प्रभारी अलका मेनिया द्वारा ग्रामीण एसपी को एएसआई विकास राठौर के विरुद्ध औपचारिक शिकायत की गई, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर इंदौर रक्षित केंद्र भेज दिया गया, लेकिन इसी के साथ दो अन्य पुलिसकर्मियों जिन पर नशे में ड्यूटी, अभद्रता और वायरल वीडियो जैसे गंभीर आरोप लगे उन पर अब तक स्पष्ट कार्रवाई न होना कई सवाल खड़े करता है।


संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 6 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 6 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 6 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 6 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 6 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 7 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 7 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 7 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 7 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 7 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 7 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 7 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 7 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 7 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 7 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 7 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 7 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 7 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 8 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!