उमंग सिंघार बोले- सभी इलाकों का पानी पीने योग्य नहीं: शहर की जल व्यवस्था में नहीं दिख रहा कोई भी सुधार
KHULASA FIRST
संवाददाता

मंत्री के क्षेत्र में गटर के पास बिछी पाइप लाइन, भूरी टेकरी में बीमारियों का डेरा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 20 मौतों और सैकड़ों लोगों के अस्पताल पहुंचने के बाद भी शहर की जल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला और रहवासियों के साथ घर-घर जाकर पानी जांचा।
सिंघार ने जब अपने हाथों से पानी के सैंपल लेकर मौके पर जांच की तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। जांच में लगभग सभी इलाकों का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया। नेता प्रतिपक्ष ने तीखे शब्दों में कहा कि देश का सबसे स्वच्छ शहर कहलाने वाला इंदौर आज जहरीला और सीवेजयुक्त पानी पीने को मजबूर है।
सिंघार का दौरा सबसे पहले मुस्लिम बहुल इलाके मदीना नगर से शुरू हुआ। यहां की महिलाओं ने रोष जताते हुए बताया कि नगर निगम नए कनेक्शन के नाम पर 7 से 8 हजार रुपए वसूल रहा है, वहीं पुराने बकाया के नाम पर 22 हजार रुपए तक के बिल थमाए जा रहे हैं।
बिल न भरने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी जाती है, लेकिन बदले में सप्लाई गंदे पानी की हो रही है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष खजराना पहुंचे, जहां नर्मदा के पानी की जांच के दौरान भारी बदबू पाई गई। सिंघार ने तंज कसा कि जिस नर्मदा को हम मां कहते हैं, उसके जल को इंदौर का प्रशासन इतना प्रदूषित कर चुका है कि वह अब जहर समान हो गया है।
सबसे भयावह स्थिति विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 में देखने को मिली, जो नगरीय प्रशासन मंत्री का गृह क्षेत्र है। यहां पीने के पानी की पाइपलाइन गटर के ठीक बगल से गुजरती पाई गई, जिससे लीकेज होने पर सीवेज का पानी सीधे घरों तक पहुंच रहा है। भूरी टेकरी और बर्फानी धाम इलाकों का हाल भी इससे जुदा नहीं था। यहां न केवल पानी दूषित मिला, बल्कि चारों ओर जलभराव और गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। कनाड़िया क्षेत्र में भी जल परीक्षण के दौरान पानी मानकों पर खरा नहीं उतरा।
सिंघार का सवाल क्या 20 मौतें काफी नहीं?
दौरे के अंत में उमंग सिंघार ने सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या 20 लोगों की जान जाने के बाद भी सरकार की नींद नहीं टूटेगी?, क्या महापौर और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी?, उन्होंने जनता से अपील की है कि वे खुद भी अपने इलाकों से पानी के सैंपल लें और सरकार को आईना दिखाएं। सिंघार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई तो कांग्रेस पूरे शहर में उग्र जन आंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी।
संबंधित समाचार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!