चाइनीज मांझा बेचते दो युवक गिरफ्तार, लाखों का मांझा जब्त
Khulasa First
संवाददाता

खजराना में 16 कार्टन से 912 रोल पकड़े तो परदेशीपुरा में ‘कॉटन धागा’ की आड़ में चल रहा था धंधा
खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में चाइनीज मांझे से हुई नाबालिग की मौत के बाद शहर पुलिस लगातार चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई में जुट गई है। मंगलवार को फिर खजराना और परदेशीपुरा थाना पुलिस ने मिलकर दो बड़ी कार्रवाई की, जिनमें करीब साढ़े पांच लाख रुपए कीमत का प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया है।
टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर बाबा फरीदा बाग नगर में बबलू उर्फ जावेद पिता लियाकत खान (45) के घर पर दबिश देकर मौके से 16 कार्टन में भरे हुए 912 रोल चाइनीज मांझा, जिसकी कीमत करीब 4,75,200 रुपए है जब्त कर आरोपी
बबलू उर्फ जावेद के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस आरोपी से इतनी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांझे के बारे में जानकारी जुटा रही है।
कॉटन धागा बताकर चाइनीज मांझा बेच रहा था
परदेशीपुरा पुलिस टीम मोहल्ला समिति मीटिंग के दौरान लालगली में एक दुकान पर पहुंची तो दुकानदार के हावभाव से शक हुआ। तलाशी पर प्रतिबंधित धागे के 84 रोल, कीमत करीब 42 हजार रु. मिले, जिन्हें जब्त कर दुकानदार हीरालाल गौड़ के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 का केस दर्ज किया है। आरोपी कॉटन धागा बताकर चोरी-छिपे चाइनीज मांझा बेच रहा था।
नाबालिग की मौत के बाद जागी पुलिस
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी, जिसके बाद शहर पुलिस हरकत में आई और आला अधिकारियों ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। पुलिस जागी ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर बड़ी संख्या में चाइनीज मांझा जब्त किया। वैसे तो हर साल चाइनीज मांझा से कई लोगों की मौत होती है और उसके बाद शहर पुलिस जागती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!