एमडी ड्रग के साथ पकड़ाए दो तस्कर: रजनीगंधा पाउच में बेच रहे थे नशा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी में शामिल एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 36 ग्राम एमडी ड्रग, एक मोटर साइकिल और रजनीगंधा के पाउच सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है।
कॉलेज बना था नशे का अड्डा
नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मनासा रोड स्थित पीजी कॉलेज, मनासा नाका और आसपास के इलाकों में युवाओं को रजनीगंधा पाउच में मिलाकर एमडी ड्रग बेची जा रही है।
यह नशा खासतौर पर छात्रों को निशाना बनाकर सप्लाई किया जा रहा था।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तलाई क्षेत्र, इंदिरा नगर (नीमच) निवासी सचिन बैरागी (24 वर्ष) को कॉलेज के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 36 ग्राम एमडी ड्रग और रजनीगंधा के 10 पाउच बरामद किए गए।
साथी आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
पूछताछ में सचिन की निशानदेही पर पुलिस ने ग्वालटोली निवासी यश उर्फ राकी को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ड्रग तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटर साइकिल जब्त की गई। जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था।
तीन लोगों का संगठित नेटवर्क
आगे की जांच में खुलासा हुआ कि सचिन बैरागी, यश उर्फ राकी और सलमान उर्फ छोटू मिलकर एमडी ड्रग का कारोबार कर रहे थे। इस प्रकरण में सलमान उर्फ छोटू पहले से ही नीमच केंट थाना पुलिस की हिरासत में है।
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!