राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की दो सहेलियां कोर्ट में हुई पेश: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दर्ज हुआ बयान
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में गुरुवार को मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की दो सहेलियां दीपांशी और प्रियांशी की शिलांग कोर्ट में पेशी हुई। दोनों इंदौर से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई में शामिल हुईं। उनके वकील भी मौजूद थे। दोनों सोनम के भाई गोविंद की फैक्ट्री में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं।
इन्हें कोर्ट ने 27 नवंबर को नोटिस भेजा था। यह सरकारी वकील का दूसरा नोटिस था। पहले नोटिस पर दोनों उपस्थित नहीं हुई थीं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सबसे पहले दीपांशी से सोनम की पहचान कराई, फिर सोनम के व्यवहार, उसकी गतिविधियों और राजा रघुवंशी से संबंधों को लेकर सवाल किए।
दीपांशी का बयान आज ही दर्ज कर लिया गया, जबकि प्रियांशी का बयान अगली
सुनवाई में लिया जाएगा। ज्ञात हो कि राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए। 24 मई को दोनों से परिवार का संपर्क टूट गया। कई दिन की तलाश के बाद 2 जून को खाई में राजा का शव मिला था। 9 जून को सोनम यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे में मिली थी।
पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से 3 को जमानत मिल गई। 6 सितंबर को पुलिस ने 790 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी, जिसमें सोनम, उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह और तीन अन्य पर हत्या का आरोप है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!