खबर
Indore

करोड़ों की जमीन हड़पने वाले गिरोह के दो और आरोपी पकड़ाए: दो महिलाओं की भूमिका की जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 फ़रवरी 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
करोड़ों की जमीन हड़पने वाले गिरोह के दो और आरोपी पकड़ाए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कृषि भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की अवैध कमाई करने वाले शातिर गिरोह पर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई कर दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज जमीन घोटाले में अब तक कुल चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि अन्य से जुड़े तार खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक संगठित गिरोह कूटरचित अनुबंध, फर्जी नक्शे और अवैध कॉलोनी दिखाकर जमीन की रजिस्ट्री करवा रहा था। क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के नाम चंदन कीर और मेहरबानसिंह कीर बताए गए हैं। पहले प्रवीण पूनमचंद और प्रवीण सिसोदिया को गिरफ्तार किया था है। सीमाबाई और कृष्णाबाई की भूमिका की जांच जारी है।

फरियादी विशाल सिंह द्वारा दी गई शिकायत पर जांच शुरू की गई, जिसमें सामने आया आरोपियों ने संगठित तरीके से फर्जी अनुबंध पत्र, फर्जी मानचित्र और अवैध कॉलोनी का नक्शा तैयार कर कृषि भूमि को तीसरे पक्ष को बेच दिया।

भूमि स्वामित्व से जुड़े विचाराधीन सिविल वाद के महत्वपूर्ण तथ्य छुपाए और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री करवा दी। इस पूरे खेल में आरोपियों ने करीब 3 करोड़ 62 लाख रुपए का अवैध लाभ अर्जित किया। कृत्य सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र था।

क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी चंदन कीर को चिह्नित कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कबूला साथियों के साथ लंबे समय से इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा था। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है आरोपियों ने इसी तरह की ठगी की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है, जिनका खुलासा जल्द किया जाएगा।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से जमीन दलालों और फर्जी कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर उनके बैंक खातों, लेन-देन और अन्य सहयोगियों की गहराई से जांच कर रही है।

बंधक प्लॉट बेचे, कॉलोनाइजर पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा
जमीन के नाम पर बड़ा खुलासा हुआ है। विकास की अनुमति लेकर नियमों को ठेंगा दिखाते हुए कॉलोनाइजर ने बंधक रखे 39 प्लॉट ही बेच डाले। इसका खुलासा होने के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शिकंजा कसा और राज बिल्डकॉन के संचालक व भूमि स्वामी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

ईओडब्ल्यू एसपी रामेश्वर यादव के अनुसार सांवेर के ग्राम बजरंग पालिया स्थित श्री श्याम विहार कॉलोनी में यह पूरा खेल सामने आया है। दिसंबर 2020 में फर्म राज बिल्डकॉन को प्रशासन से कॉलोनी विकास की अनुमति मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि कॉलोनी का कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र जारी ही नहीं हुआ।

विकास अनुमति की शर्तों के तहत 39 भूखंड कलेक्टर कॉलोनी सेल के समक्ष बंधक रखे गए थे। इन भूखंडों को विधिवत विमुक्त कराए बिना ही खरीददारों को बेच दिया गया। इतना ही नहीं, दो प्लॉट स्वयं राज बिल्डकॉन के संचालक राधेश्याम मुजाल्दे ने बेचे, जबकि एक प्लॉट भूमि स्वामी फर्म श्याम कृपा रियलिटी के संचालक अर्जुन सिंह राजपूत द्वारा बेचा गया।

यानी नियमों की अनदेखी कर बंधक प्लॉटों का सौदा खुलेआम किया गया। मामले में बीएनएस 2023 की धारा 318, 336, 338, 340 और 61 के तहत केस दर्ज किया है। वहीं पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और खरीददारों को हुए संभावित वित्तीय नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 11 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 12 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 12 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 12 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 12 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 12 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 12 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 12 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 12 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 12 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 12 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 12 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 13 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 13 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 13 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 13 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 13 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!