कलेक्टोरेट परिसर में किन्नरों का हंगामा: लगाए जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप; विहिप-बजरंग दल ने की जांच की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को किन्नर समुदाय के एक समूह ने हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे किन्नरों का आरोप है कि सुरैया गुरु नामक किन्नर गुरु द्वारा उनके शिष्यों पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है।
निष्पक्ष जांच की मांग
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के पदाधिकारी भी किन्नरों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
किन्नरों ने कलेक्टर के नाम सौंपे आवेदन में आरोप लगाया कि भोपाल में रहने वाली सुरैया हाजी वर्षों से हिंदू किन्नरों को कथित तौर पर इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर कर रही है। आरोपों के मुताबिक विरोध करने पर मारपीट, धमकी और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है।
आवेदन में यह भी कहा गया कि डर और असुरक्षा के कारण किन्नर समुदाय के लोग अपनी पारंपरिक आजीविका- बधाई और सामाजिक कार्यक्रमों से वंचित हो रहे हैं। मंगलवारा क्षेत्र में रहने वाले किन्नर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और जान-माल का खतरा बता रहे हैं।
ये गंभीर आरोप लगाए गए
शिकायत में लगाए गए आरोपों में धार्मिक आस्था बदलने के लिए दबाव और धमकी, विरोध करने पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना, झूठे मामलों में फंसाने और दस्तावेजों के दुरुपयोग की आशंका, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों को भी धमकियां मिलने का दावा शामिल हैं।
किन्नर समुदाय ने प्रशासन से सुरक्षा देने, उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सुरैया गुरु ने आरोपों को किया खारिज
मामले में सुरैया गुरु ने मीडिया से बातचीत में सभी आरोपों को निराधार और गलत बताया। उन्होंने कहा कि, किन्नर की कोई जाति या धर्म नहीं होता। यह पूरा विवाद गद्दी और इलाके को लेकर है। मेरी गद्दी छीनी जा रही है। किसी तरह का कोई धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा रहा।
संबंधित समाचार

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!