भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस और बाइक की टक्कर; काका-भतीजे की मौके पर मौत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
शनिवार दोपहर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक निजी स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह हादसा इतना भयावह था कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, जावर-अमलपुरा हाईवे पर बिजली ग्रिड के पास एक तीखे और अंधे मोड़ पर यह दुर्घटना हुई।
खेड़ी गांव के 'जिनियस पब्लिक स्कूल' की तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि: बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बस के टायर में बुरी तरह से फंस गया।
हादसे के बाद बस का अगला कांच टूट गया और बॉडी को भी भारी नुकसान हुआ। बाइक सवार एक बुजुर्ग उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि दूसरे व्यक्ति बाइक के साथ बस में बुरी तरह लटक गए।
मृतकों की पहचान
इस सड़क हादसे में ग्राम सरई निवासी ताराचंद पिता विट्ठल (45 वर्ष) और लक्ष्मण पिता चैन्या (65 वर्ष) की दुखद मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, मृतक लक्ष्मण और ताराचंद रिश्ते में काका-भतीजे थे। ये दोनों जावर की ओर से अपने घर सरई लौट रहे थे, तभी यह घटना घट गई।
घटना की जानकारी मिलते ही जावर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

सारांश जैन का टीम इंडिया में डेब्यू:कुलदीप यादव की जगह मिला प्लेइंग-11 में मौका; श्रीलंका के खिलाफ अंतिम एकादश का बने हिस्सा

पिकनिक बनी मातम:बच्चों को बचाने पानी में कूदे दो शिक्षक डूबे; छात्र सहित तीन की मौत

दो दिन से लापता मासूम भाइयों के शव कुएं में मिले:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ले गया था साथ; इलाके में फैली सनसनी

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरा गोरिल्ला:रॉन्ग साइड से आने वालों को रोका; लोगों को पढ़ाया नियमों का पाठ

सीएम की फोटो वाले कथित फर्जी लेटर पैड से तबादले की साजिश:CMHO को पत्र भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-टैबलेट जब्त

श्रेष्ठा जोशी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष:माधुरी जायसवाल महामंत्री; दोनों एक ही वार्ड की निवासी, विधायक गोलू शुक्ला ने दिखाई ताकत

साधु बनकर युवक से ठगी:लिफ्ट लेने के बहाने जाल में फंसाया; भभूति लगाने का नाटक कर सोने की चेन उड़ाई

गौरव रणदिवे दिखे मुख्यमंत्री के साथ:शहर भाजपा में हलचल

रातभर सड़कों पर चला पुलिस का नाइट डोमिनेशन:1218 बदमाश चेक; 524 पर कार्रवाई, 275 वारंट किए तामील

गश्त के कुछ देर बाद सड़क पर चाकू लहराने लगा बदमाश:महिलाओं से छेड़छाड़; वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन बैटिंग केस, धम्मू:शिंदे और निंबोला का रिमांड पूरा; आज कोर्ट में करेंगे पेश, निखिल के बाद मनीष पमनानी को भी जमानत

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लाखों की ठगी:17 राज्यों के 33 जिलों में दबिश;12 गिरफ्तार, इतने रुपए लाख बरामद

लेनदेन का मामला निपटा रही पुलिस:बुजुर्ग पिता-पुत्र को दो दिन से कनाड़िया थाने में बैठा रखा

iPhone नहीं था पहाड़ से कूदने की वजह:कुणाल केस में नया खुलासा; पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय होगा सीहोर:3 क्विंटल फूलों से सजेगा कुबेरेश्वरधाम; 42 घंटे रहेगा नो-व्हीकल जोन

55 लाख की शराब तस्करी में दो और गिरफ्तार:कमीशन पर ग्वालियर-चंबल से आलीराजपुर भेजते थे बीयर

तेज रफ्तार का कहर:2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत; 12 साल की बच्ची गंभीर

अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई:चक्रतीर्थ से हटाए अवैध निर्माण; भारी पुलिस बल रहा तैनात,आपत्ति के बीच कार्रवाई जारी रही

जय श्री महाकाल का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

कांतिलाल भूरिया बोले-आदिवासी इलाकों से भेदभाव:झाबुआ में किसानों के धरने का चौथा दिन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!