चाइनीज मांझे से कट गया व्यापारी का गला, हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मांजे से पतंग उड़ाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार शाम धार रोड स्थित बियाबानी क्षेत्र में बाइक से घर लौट रहे एक व्यापारी का चाइनीज मांझे से गला कट गया। हादसे में काफी खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार घटना बियाबानी पोस्ट ऑफिस के सामने की है। अम्मार नगर निवासी हुसैन भाई, जो हार्डवेयर का व्यवसाय करते हैं, बाइक से गुजर रहे थे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। गंभीर रूप से घायल हुसैन भाई को उनके एक दोस्त ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके गले पर टांके लगाए गए हैं।
डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें ज्यादा बोलने से मना किया है। छत्रीपुरा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी लोगों के माध्यम से मिली है। पुलिस ने इलाके में पूछताछ की है, लेकिन अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलते ही तुरंत प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चाइनीज मांजे के खिलाफ लगातार सख्ती की जा रही है।शहर में लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे यह सवाल खड़े कर रहे हैं कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांजा आखिर बाजार तक कैसे पहुंच रहा है।
संबंधित समाचार

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!