व्यापार मेले की चमक से कम हुआ RTO का राजस्व: एक साल में हुआ 77 करोड़ का नुकसान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हुए व्यापार मेले का सीधा असर इंदौर परिवहन कार्यालय (RTO) के राजस्व पर देखने को मिल रहा है। व्यापार मेले में मिलने वाली आकर्षक छूट और सुविधाओं के कारण बड़ी संख्या में वाहन खरीदारों ने इंदौर के बजाय उज्जैन में अपने वाहन पंजीकृत कराए।
इसका नतीजा यह हुआ कि वर्ष 2025 में इंदौर आरटीओ की वाहन बिक्री में 0.30 प्रतिशत और राजस्व में 8.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
एक साल में 77 करोड़ का राजस्व घटा
परिवहन विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में इंदौर जिले में कुल 1 लाख 98 हजार 530 वाहनों का पंजीयन हुआ, जिससे लगभग 805 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं वर्ष 2024 में 1 लाख 99 हजार 82 वाहन पंजीकृत हुए थे और उस दौरान 883 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था।
इस तरह एक ही वर्ष में 552 वाहनों का पंजीयन कम हुआ, लेकिन इसका असर कहीं अधिक रहा और राजस्व में सीधे 77 करोड़ रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
महंगे वाहनों का रुख उज्जैन की ओर
राजस्व में आई इस भारी कमी का मुख्य कारण उज्जैन व्यापार मेला माना जा रहा है। मेले के दौरान 20 लाख रुपए से अधिक कीमत वाले कई प्रीमियम और लग्जरी वाहन उज्जैन में पंजीकृत किए गए। यही वजह है कि प्रदेश का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार माने जाने वाला इंदौर इस बार आरटीओ राजस्व के मामले में पिछड़ता नजर आया।
व्यापार मेले से पहले लगातार बढ़ रहा था राजस्व
उज्जैन में व्यापार मेला शुरू होने से पहले इंदौर आरटीओ का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा था। वर्ष 2023 में 2022 की तुलना में वाहन बिक्री 17.58% और राजस्व 23.88% बढ़ा। लेकिन 2024 में व्यापार मेला शुरू होने के बाद बिक्री में बढ़ोतरी घटकर 4.92% और राजस्व बढ़ोतरी सिर्फ 1.72% रह गई। वहीं 2025 में स्थिति और बिगड़ी, जब बिक्री और राजस्व दोनों में स्पष्ट गिरावट दर्ज की गई।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!