टोल कर्मचारियों की दबंगई: बस के अंदर घुसकर यात्रियों से की मारपीट; लाठी-डंडों से पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
टोल कर्मचारियों की दबंगई का एक मामला सामने आया है। उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित पिपलई (निपानिया) टोल प्लाजा पर शनिवार रात हुई इस घटना का वीडियो रविवार को सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोप है कि टोलकर्मियों ने बस यात्रियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
बीच लेन में जल रहा था अलाव
जानकारी के अनुसार, उज्जैन से आगर जा रही मालवा बस जैसे ही टोल प्लाजा पहुंची, वहां टोल कर्मचारी बीच लेन में अलाव जलाकर बैठे हुए थे। न तो बैरिकेड लगाए गए थे और न ही कोई चेतावनी संकेत मौजूद था।
अनजाने में बस उसी लेन में प्रवेश कर गई। जब बस में सवार युवकों ने रास्ता साफ करने को कहा, तो टोल कर्मचारियों से कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई।
बस के अंदर घुसकर की मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 15 से 20 टोल कर्मचारी लाठी-डंडे लेकर बस यात्रियों पर टूट पड़े। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि एक टोलकर्मी बस के अंदर तक घुस गया और यात्रियों पर लाठियां बरसाने लगा।
आगे बैठी महिला यात्री दहशत में चीखने लगी। हालात बिगड़ते देख बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को आगे बढ़ाया, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
घटिया थाना प्रभारी करण कुआंल ने बताया कि निपानिया टोल प्लाजा पर मारपीट की सूचना मिली थी। इस घटना में युवराज (25), निवासी माकड़ोन, बस में सवार था, जिसके साथ मारपीट हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को काबू में लिया और घायल युवक का इलाज कराया गया।
जांच जारी
पुलिस ने मामले में दो टोल कर्मचारियों की पहचान कर ली है, जबकि अन्य कर्मचारियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच जारी है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!