आज गोपाल मंदिर में होगा ‘गीता भवन’ का लोकार्पण
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
गीता जयंती के मौके पर आज गोपाल मंदिर परिसर में बनाए गए गीता भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी करेंगे। इस मौके पर श्रीमद् भगवतगीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा भी की जाएगी।
आज पूरे प्रदेश में गीता जयंती महोत्सव धूमधाम से मनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के 313 विकासखंड, 55 जिला मुख्यालय और 10 संभागों में आचार्यों की उपस्थिति में 3 लाख से अधिक गीताभक्तों द्वारा श्रीमद् भागवतगीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर पाठ किया जाएगा। इंदौर में गोपाल मंदिर में प्रदेश के पहले गीता भवन का लोकार्पण शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी करेंगे। इस मौके पर 16 से 28 नवंबर तक आयोजित श्रीमद् भागवतगीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के नामों की घोषणा भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ हरियाणा सीएम भी रहेंगे मौजूद
वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि गीता जयंती आज पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की कला सिखाती है। यह महोत्सव समाज में ज्ञान, कर्तव्य, अनुशासन और सकारात्मकता का वातावरण बनाने का माध्यम बनेगा। स्पर्धा के विजेताओं के नामों की घोषणा आज होगी जबकि पुरस्कारों का वितरण गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को होगा। नृत्य नाटिका कृष्णायन की प्रस्तुति भी होगी।
स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट में इसका निर्माण किया गया है के अंतर्गत राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में गीता भवन बनाया गया है। इस गीता भवन की विशेषता यह है कि यहां 550 सीट का एक खूबसूरत सभागृह भी बनाया गया है। इसके साथ ही यहां 100 से अधिक नागरिकों के बैठने की क्षमता वाली लाइब्रेरी तैयार की गई है, इस लाइब्रेरी की विशेषता यह है कि यहां श्रीकृष्ण और भगवद् गीता से जुड़ी पुस्तकें ही रहेंगी। इसके अलावा, बास्केटबॉल क्लब में 5100 गीतानुरागियों द्वारा सामूहिक गीता पाठ भी किया जाएगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!