किन्नर गैंगवार कांड में टीआई बने बलि का बकरा: सपना हाजी को मिली जमानत में गई पंढरीनाथ टीआई की कुर्सी; चालान डायरी में देरी पड़ी भारी, अफसरों ने किया लाइन अटैच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पांच महीने पहले नंदलालपुरा इलाके में दो दर्जन किन्नरों द्वारा फिनाइल पीने की सनसनीखेज घटना ने शहर को हिला दिया था। इस कांड से किन्नर गैंगवार की परतें खुलीं और सपना हाजी उर्फ सपना गुरु, राजा सहित अन्य जेल भेजे गए। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद पिछले महीने सपना हाजी को सशर्त जमानत मिल गई।
इसी जमानत ने पूरे मामले की दिशा पलट दी। जमानत के बाद सपना हाजी ने सीधे कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खुद को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप जड़ दिया। गुस्साए अफसरों ने सपना हाजी पर तीन साल पुराने मामले में नया केस दर्ज करा दिया। सूत्र बताते हैं कि यहीं से बात ऊपर तक पहुंची और अफसरों ने टीआई की ‘बलि’ लेते हुए उन्हें लाइन अटैच कर दिया।
15 अक्टूबर 25 में नंदलालपुरा इलाके में दो दर्जन किन्नरों द्वारा फिनाइल पीने की घटना हुई थी। इससे किन्नरों में गैंगवार का खुलासा हुआ था। किन्नर सपना हाजी उर्फ सपना गुरु और राजा सहित अन्य जेल भेजे गए थे। इसी मामले में लंबे समय तक जेल में रही सपना को 22 जनवरी को सशर्त जमानत मिल गई।
24 जनवरी को सपना ने कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खुद को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी, साथ ही भविष्य में जांच के बाद ही कार्रवाई की मांग की। नतीजा ये हुआ कि 29 जनवरी को पंढरीनाथ टीआई अजय राजौरिया ने अफसरों के निर्देश पर सपना हाजी पर जून 2024 के मामले में एक और केस दर्ज कर लिया।
प्रशासनिक कारणों का दिया हवाला... इस मामले में ऊपर तक शिकायत हुई और अफसरों ने टीआई अजय राजौरिया की बलि ले ली। कल प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए टीआई राजौरिया को लाइन अटैच कर दिया। अफसरों का कहना है कि अक्टूबर 2025 में दर्ज मामले में टीआई राजौरिया ने समय पर चालान पेश नहीं किया था।
इसके चलते सपना को जमानत मिल गई। जनवरी में पंढरीनाथ टीआई अजय राजौरिया तीन दिन की छुट्टी पर थे। उन्होंने अक्टूबर 2025 में दर्ज केस की चालान डायरी पूरी करने के बाद कोर्ट मुंशी को कोर्ट में पेश करने की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि सिपाही ने इसके अगले दिन कोर्ट में डायरी पेश की। नतीजा ये हुआ कि सपना को जमानत का लाभ मिल गया।
दर्ज हुई थी एफआईआर... 29 जनवरी को दर्ज केस में बताया गया कि 12 जून 2024 की रात नंदलालपुरा में कथित तौर पर सपना, राजा हाशमी और किन्नर काजल तगारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर विरोधी गुट पर हमला किया। हमले में खुशी कुंवर और कायनात कुंवर को गंभीर चोटें आई थीं।
दोनों को फ्रेक्चर हुआ और ऑपरेशन तक कराना पड़ा। इलाज के दौरान झूमर किन्नर का नाम फरजाना कुंवर दर्ज कराया गया, जिसने भी मारपीट के आरोप लगाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हमलावरों के पास हथियार थे और दो किलो सोना, दस किलो चांदी व 35 लाख रुपए लूटकर ले गए। यह पूरा प्रकरण उस वक्त का बताया जा रहा है जब नंदलालपुरा का डेरा सपना गुरु के प्रभाव क्षेत्र में था।
हेड कांस्टेबल को बनाया आरक्षक...इंदौर कमिश्नरी में लापरवाही और अनुशासनहीनता करने वाले पुलिसकर्मियों पर ऑपरेशन क्लीन के तहत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर इस मर्तबा कार्रवाई की गाज कार्यवाहक प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह रघुवंशी (2949) पर गिरी है। योगेंद्र सिंह को सजा देते हुए उसे आरक्षक के मूल पद पर वापस डिमोट कर दिया गया है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!