तीन टीआई फेल: शिकायत थी कि फोन नहीं उठाते, कमिश्नर ने ले ली परीक्षा तो औंधे मुंह गिरे
Khulasa First
संवाददाता

रिस्पांस टाइम देखने के लिए लगवाया फोन तो किसी ने नहीं उठाया
अगली बार नहीं होना चाहिए गलती, लगाई फटकार
खुलासा फर्स्ट,इंदौर।
लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि टीआई फोन नहीं उठाते हैं। पर्दे के पीछे की सच्चाई जानने के लिए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने थाना प्रभारियों को फोन लगवाकर उनके रिस्पांस टाइम की परीक्षा ले ही ली। नतीजा ये रहा कि तीन टीआई औंधे मुंह गिरकर फेल हो गए। हालांकि निंदा या अन्य सजा देने के बजाय पुलिस कमिश्नर ने दोबारा गलती न करने की चेतावनी देते हुए उन्हें फटकार लगाई।
उल्लेखनीय है कि साल का अंतिम दौर चलने के चलते पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह लगातार जनता के बीच जनसंवाद के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई शिकायतें मिलीं, जिनमें थानों के सिस्टम, टीआई के फोन नहीं उठाने और मनमानी की बात कही गई। उन्होंने शहर के सभी थानों में निगरानी बढ़ा दी। गुंडे-बदमाशों, हॉट स्पॉट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा शुरू कर दी। इतना ही नहीं, पिछले दिनों वे खुद देर रात विजय नगर थाने पहुंचे थे। इसके बाद 26 नवंबर की रात द्वारकापुरी थाने का औचक निरीक्षण किया था।
वहीं, एडिशनल सीपी अमित सिंह भी कनाड़िया थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कल सुबह उन्होंने थाना प्रभारियों का रिस्पांस टेस्ट ले लिया।
उन्होंने पुलिस लाइन से चार सूबेदारों को बुलवाया और प्रभात गश्त में घूम रहे थाना प्रभारियों को किसी घटना की सूचना देने के लिहाज से फोन लगवाए। खास बात यह कि कुछ थाना प्रभारियों ने तो रिस्पांस दिया, लेकिन तीन ने फोन कॉल को न तो रिस्पांस दिया, न ही कॉल बैक किया। दोबारा कॉल कराने पर भी यही स्थिति रही। बताते हैं ये थाना प्रभारी जोन-2 के कनाड़िया थाना टीआई सहर्ष यादव, तिलक नगर थाना टीआई के मनीष लोधा और जोन-1 के सदर बाजार थाने के टीआई यशवंत बड़ोले हैं। हालांकि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने तीनों को कोई सजा तो नहीं दी, लेकिन सख्त हिदायत देते हुए फटकार जरूर लगाई।
पुलिसकर्मियों की पूर्व में भी होती रही हैं परीक्षाएं
उल्लेखनीय है कि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह फरवरी माह में पंढरीनाथ थाने पहुुंचे थे। इस दौरान थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों से बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की विभिन्न धाराओं के बारे में पूछा तो कोई भी जवाब नहीं दे पाया था। नाराज पुलिस कमिश्नर ने टीआई कपिल शर्मा सहित 15 पुलिसकर्मियों को दंडित करते हुए डीसीपी जोन-4 के कार्यालय में अटैच कर दिया था। साथ ही सभी की लिखित परीक्षा भी ली थी। वहीं, इससे पहले इंदौर पुलिस कमिश्नर रहे हरिनारायणचारी मिश्र भी अपने कार्यकाल में थाना प्रभारियों और चेकिंग पाइंट पर लगे पुलिसकर्मियों के रिस्पांस टाइम की परीक्षा ले चुके थे।
हालांकि कुछ हद तक वे संतुष्ट रहे थे। इसी तरह भौंरासला पुलिस चौकी के एसआई तेरेस्फोर एक्का से जेल प्रहरी विकास डाबी और उसके तीन साथियों द्वारा की गई मारपीट के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह के साथ बाणगंगा थाने पहुंचे थे। साथ ही प्रभात गश्त में लापरवाही बरतने पर द्वारकापुरी टीआई रहे राहुल सिंह राजपूत और छत्रीपुरा थाना प्रभारी रहे केसी यादव को शोकॉज नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा था।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!