खबर
Indore

तीन की मौत: पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी सहित; तेजाजी नगर बायपास पर रफ्तार फिर बनी काल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 जनवरी 2026, 1:46 pm
शेयर करें:

ट्रॉले में घुसी कार से तीनों जिंदगियां पलभर में खत्म कार में मिली शराब की बोतलें व डिस्पोजल गिलास

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर शराब और रफ्तार का खतरनाक गठजोड़ फिर जानलेवा साबित हुआ। सुबह का सन्नाटा एक भयानक धमाके से टूट गया। तेजाजी नगर पुल के उतार पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रॉले में जा घुसी। इससे कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और अंदर सवार पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी व दो युवकों सहित तीन की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है। कार में शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास मिले। कहा जा रहा है कि चारों में से एक का जन्मदिन था। सभी कहीं से पार्टी मनाकर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 5.15 बजे तेजाजी नगर पुल के उतार पर सड़क हादसे की सूचना मिली। डीसीपी जोन-1 कृष्णलाल चंदानी ने बताया सूचना मिलते ही टीआई देवेंद्र मरकाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नेक्सन कार एमपी13 झेडएस 8994 में दो युवक और दो युवतियां खून से लथपथ हालत में फंसे थे। दो युवकों और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक युवती गंभीर घायल थी, जिसे तुरंत निजी अस्पताल भिजवाया गया।

उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है। तीनों मृतकों के शव काफी मशक्कत के बाद कार से निकाले जा सके। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में कार से शराब की बोतलें और डिस्पोजल गिलास बरामद हुए, जिससे माना जा रहा है कि चारों शराब पार्टी कर लौट रहे थे। पुल के उतार पर कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक नियंत्रण खो बैठा और कार आगे चल रहे ट्रॉले जा टकराई। हादसे के बाद ट्रॉले सहित चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

हत्या का आरोपी रहा है मन संधू
22 मार्च 2022 की रात भोलाराम उस्ताद मार्ग पर हरमीतसिंह उर्फ हनीबल पिता जसवीरसिंह (34) निवासी संतनगर खंडवा नाका की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में मनमीत बोपारा, प्रतीक ग्रेवाल, बिट्टू बोपारा और मन सिमरन सिंह संधू पर हत्या और बलवे का केस दर्ज किया था। सभी आरोपी बड़े ट्रांसपोर्टरों के बेटे हैं। सूत्रों का कहना है कि मामले में राजीनामा हो गया था। इसके लिए भी करोड़ों रुपए और जमीन का लेनदेन हुआ है।

मां बार-बार हो रही थी बेसुध
सुबह जैसे ही बेटी की मौत की खबर मिली, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन तत्काल राजपुर से इंदौर आए और एमवाय अस्पताल पहुंच गए। उनके साथ कई समर्थक भी थे। वहीं पीएम रूम के बाहर ही कार में सवार उनकी पत्नी बेटी की मौत से इतनी गमजदा थी कि बार-बार बेसुध हो रही थी।

कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे का था जन्मदिन
जानकारी के अनुसार घायल युवती अनुष्का पिता कौशलेंद्र राठी निवासी रॉयल अमर ग्रीन है। बीटेक की पढ़ाई के बाद सह विजय नगर क्षेत्र की क्रिएटिव फ्यूल कंपनी में जॉब कर रही थी। वहीं मृतकों के नाम प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मन संधू हैं। प्रेरणा बच्चन राजपुर के कांग्रेस विधायक और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी थी, जो इंदौर में स्कीम 74 (नर्मदा भवन के पास), विजय नगर में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही थी।

वहीं तिलक नगर मंगलश्री अपार्टमेंट निवासी प्रखर कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा था। मन संधू के पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है, जो कि ट्रांसपोर्ट नगर से व्यवसाय करते हैं। मन अपने पिता के साथ ही काम संभालता था। पता चला है कि कल प्रखर का जन्मदिन था। चारों जन्मदिन की पार्टी मनाने खुड़ैल थाना क्षेत्र के कोको फार्म गए थे। प्रखर का बड़ा भाई अमन है। प्रखर केमिकल का व्यवसाय भी करता था।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज
Top News

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

about 11 hours ago
कम बारिश से जलसंकट का खतरा
Top News

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला
Top News

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

about 12 hours ago
गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील
Top News

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

about 12 hours ago
व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक
Top News

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन
Top News

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

about 12 hours ago
कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब
Top News

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

about 12 hours ago
गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार
Top News

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

about 12 hours ago
350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला
Top News

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

about 12 hours ago
अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड
Indore

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

about 12 hours ago
इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान
Top News

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

about 12 hours ago
लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई
Top News

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

about 13 hours ago
सड़कों पर कीलें लगाकर  कॉकरोचों को रोक लिया
Indore

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

about 13 hours ago
जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला
Top News

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

about 13 hours ago
गिरफ्तारी का सताया डर
Top News

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

about 13 hours ago
नवरात्रि: इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन
Top News

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

about 13 hours ago
देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला
Top News

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी

about 13 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

about 13 hours ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!