कम वसूली पर तीन सहायक राजस्व अधिकारियों पर तलवार: नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल की चेतावनी- लक्ष्य पूरा नहीं किया तो होंगे बर्खास्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्व अधिकारी लक्ष्य के अनुरुप वसूली करे। तय लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर वेतन काटने के साथ हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी।
आयुक्त के साथ राजस्व विभाग की बैठक में अपर आयुक्त ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के साथ ही निगमायुक्त से एआरओ को चेतावनी दिलवा दी जबकि राजस्व कर्मचारी लगातार अपर आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर उनका विरोध कर रहे हैं।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियो की बैठक ली। परिचय प्राप्त कर जानकारी ली कौन कर्मचारी कितने समय से पदस्थ है। इसके बाद संपत्ति, जलकर सहित आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की जोनवार राजस्व वसूली की जानकारी ली।
जोन-9, 12 एवं 20 में कम वसूली पर भडक़ गए। सहायक राजस्व अधिकारी जोन-9 प्रशांत पटेल, जोन-12 प्रतीक भिडोरिया एवं जोन-20 के सचिन रावत को फटकार लगाई। तीनों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी वसूली में शीघ्र सुधार नहीं होता है, तो जिम्मेदारों के विरु। बर्खास्तगी जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्य ठीक से नहीं किया तो वेतन भी कटेगा और कुर्सी भी जाएगी।
संपत्ति का ब्येरा जुटाएं - आयुक्त ने सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे आवासीय स्थलों की पहचान एवं मार्किंग करें, जहां किराएदार हैं। साथ ही ऐसे आवासीय परिसरों की भी पहचान करें जहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
सभी जानकारी निर्धारित प्रारूप में मुख्यालय पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराई जाए। आगामी निरीक्षण के दौरान यदि दर्ज रिकॉर्ड एवं वास्तविक स्थिति में अंतर पाया गया, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपत्तियों का असेसमेंट निर्धारित प्रारूप में, पूर्ण भौतिक निरीक्षण के साथ किया जाए। बड़े संस्थान जैसे मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, शोरूम आदि का सही असेसमेंट कर डिमांड जनरेट कर प्रभावी वसूली की जाए।
दस दिन बाद फिर होगी बैठक -- अपर आयुक्त राजस्व का विभागीय कर्मचारी खुलकर विरोध कर रहे हैं। इसके चलते ही अपर आयुक्त का अवकाश निरस्त कर उनको वापस बुलाया गया। अपनी साख बचाने के लिए अपर आयुक्त ने आयुक्त के साथ राजस्व विभाग की बैठक आयोजित कर एआरओ द्वारा काम नहीं करने और गड़बड़ी करने की बात कहकर तीन एआरओ को चेतावनी दिलवा दी। इससे निगमायुक्त की नजर में अपर आयुक्त की साफ-सुथरी छवि बन गई और एआरओ सहित पूरा राजस्व अमला लापरवाह सिद्ध हो गया।
अपर आयुक्त ने दिखाई पॉवर- सूत्रों की मानें तो अपर आयुक्त ने 9, 12 ओर 20 को चेतावनी दिलवाकर विरोध करने वालों को जता दिया पॉवर उनके पास है। कुछ भी कर सकते हैं। इसी तरह निगम में अफसरो की अफसरशाही हावी होती जा रही है।
आयुक्त ने राजस्व अमले के साथ अगली बैठक दस दिन करने का ऐलान कर दिया जिसमें इस बैठक के बाद किए गए कार्यों की जोनवार जानकारी ली जाएगी। राजस्व वसूली में ठोस प्रगति नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
शहर जाना नहीं, दे दी चेतावनी
बैठक के बाद चर्चा है विरोध करने वालों को अपर आयुक्त ने आयुक्त से चेतावनी दिलवा दी है। इससे खुदी की कुर्सी बच गई लेकिन एआरओ की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। कहा जा रहा है आयुक्त को अभी शहर के भौगोलिक क्षेत्र की जानकारी नही है।
इसके चलते ही उन्होने एआरओ को कार्रवाई की चेतावनी दी है जबकि हकीकत में जोन 9, 12 एवं 20 में कभी लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होती। गरीब बस्तियां या पुराने निर्माण होने से मामूली राजस्व ही जमा होता है। आयुक्त को शहर का ज्ञान नहीं होने का फायदा अपर आयुक्त ने उठाया और अपने मंसूबे पूरे करने में सफल रहे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!