बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे हजारों लोग; भाजपा पार्षद के नेतृत्व में निकली विशाल मशाल रैली
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरोध में शहर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। भाजपा पार्षद के नेतृत्व में हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतरे और बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं को न्याय दिलाने की मांग की।
हजारों लोगों ने निकाली मशाल रैली
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तिरंगा झंडा और मशालें लेकर कुलकर्णी नगर से परदेशीपुरा चौराहे तक विशाल रैली निकाली और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहां हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की।
रैली के दौरान लोगों ने एक स्वर में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले मानवता के खिलाफ अपराध हैं। इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
पुतला दहन कर जताया विरोध
आक्रोशित लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में पुतला दहन भी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो हालात और भयावह हो सकते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की।
पार्षद का बयान
पार्षद जीतू यादव ने कहा कि “बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा बेहद चिंताजनक है। हम शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे हैं, ताकि दुनिया का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर जाए और पीड़ित हिंदुओं को न्याय मिल सके। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि, देश में जो बांग्लादेशी रह रहे हैं वे अपनी स्वेच्छा से देश छोड़कर चले जाए।”
न्याय की मांग
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि हिंदू समाज अब चुप नहीं बैठेगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!