कल तक जो ‘भेरू’ थे: आज वे भाई-भाई हो गए
KHULASA FIRST
संवाददाता
सियासत का शॉट और मीडिया का मैदान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गजब की बाजीगरी है ये सियासत! कल तक जो एक-दूसरे के चरित्र पर उंगली उठा रहे थे, एक-दूसरे को ‘भेरू’ से लेकर भ्रष्ट तक के तमगे बांट रहे थे, आज वही कंधे से कंधा मिलाकर मुस्कुराते नजर आए।
ये करिश्मा हुआ इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के क्रिकेट ग्राउंड पर, जहां प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मीडिया सीरीज-15 क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। जब ‘खेल’ मीडिया का हो और मंच इंदौरी हो, तो बड़े-बड़े धुरंधरों को अपनी तलवारें म्यान में रखनी ही पड़ती हैं। बुलावे का मान ऐसा कि कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा की कड़वाहट मैदान की ओस की तरह पलभर में गायब हो गई।
गुरुवार को मीडिया के कैमरों के सामने जो जुबानी जंग छिड़ी थी, शुक्रवार को उसी मीडिया के सामने सुर पूरी तरह बदल गए। मैदान पर नजारा ही कुछ और था, सज्जन वर्मा अपनी पुरानी तल्खी भूलकर कहते नजर आए कि कैलाशजी, हम तो चाहते हैं कि आप चौका-छक्का नहीं, सीधा अट्ठा मारें!
इधर से जवाब भी उतना ही लच्छेदार मिला, विजयवर्गीय बोले- सज्जन भाई, आप बॉलिंग करेंगे तो मैं खुशी-खुशी आउट भी हो जाऊंगा। हालांकि सबको पता है कि कैलाश सियासत की पिच पर इतनी आसानी से आउट होने वाले खिलाड़ी नहीं हैं।
दोनों ने साथ बैठकर मैच का लुत्फ लिया और मजे की बात देखिए, हारने वाली टीम को पुरस्कार भी बांटे। शायद हारने वालों को दिलासा देना ही इस सियासी खेल की पुरानी रीत रही है।
ये सुखद तस्वीर देखने में तो अच्छी लगती है, लेकिन आम जनता के मन में एक ही सवाल कौंध रहा है क्या ये दोस्ती सिर्फ कैमरों और क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित है? जनता चाहती है कि मुद्दों की बात आए, तो भी ये नेता इसी तरह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े दिखें।
कहीं ऐसा तो नहीं कि मीडिया के सामने की ये ‘तू-तू, मैं-मैं’ सिर्फ असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का एक जरिया हो? खैर, मैच खत्म हुआ, हाल-चाल पूछे गए और दोनों अपने-अपने रास्ते निकल लिए, पर पीछे छोड़ गए वही पुराना सस्पेंस कि आखिर गंगाधर कब शक्तिमान बन जाए, कोई नहीं जानता।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!