श्रद्धा भाव से की श्री मल्हारी मार्तंड खंडोबा की आराधना: महाराष्ट्र चर्मकार समाज ने मनाया चंपा षष्टी महोत्सव
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाराष्ट्र चर्मकार समाज द्वारा चंपाषष्टी महोत्सव के अवसर पर समाज के कुलदेवता श्री मल्हारी मार्तंड खंडोबा की आराधना श्रद्धा भाव से की गई। मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष दशमी को आयोजित इस कार्यक्रम में विधि-विधान से अभिषेक-पूजन, महारुद्र अभिषेक एवं सामूहिक तळी भंडार का आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर इंदौर, उज्जैन, देवास, धार एवं बिलासपुर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वजा शोभायात्रा निकालकर सामूहिक तालाब भंडारण किया गया तथा महाप्रसादी भरित भाखर का वितरण किया गया। आयोजन जय मल्हार सदन, 9, नॉर्थ हरसिद्धि, इंदौर में हुआ।
आयोजन में समाज के अध्यक्ष शरद सतपुते, कोषाध्यक्ष शशिकांत ननौरे, उपाध्यक्ष चेतन सोनोन एवं शैला पेंढारकर, सचिव धर्मेंद्र गजरे, संयुक्त सचिव दिवाकर शिंदे सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित थे। शिक्षा एवं रोजगार समिति से विवेक बोबड़े प्रभारी एवं नारायण ननौरे तथा निदेशक मंडल से गणपति वाघमारे, यशवंतराव वाघमारे, गणेश मस्तुद, रावसाहेब रोजस्कर, दिनेश शिंदे, राजू शिंदे, आरती गजरे, अनीता सातपुते और रीना कामले की सहभागिता रही।
संरक्षक मंडल से रूपेश सोनोन, दिनेश चव्हाण, नरेंद्र कामले, शिवाजीराव गजरे एवं प्रकाश सातपुते भी उपस्थित थे। समापन पर समाज के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी समाजजन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक एकता के साथ आयोजनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!