प्रिंटिंग मशीन की आड़ में कर रहे थे व्यापार: प्रतिबंधित प्लास्टिक के अवैध ठिकानों पर नगर निगम की कार्रवाई; दो संस्थानों पर सवा लाख का जुर्माना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से पूर्णतः मुक्त करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए नगर निगम प्रशासन ने कल बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के जोन क्रमांक 15 के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किया।
इस दौरान निगम ने पर्यावरणीय नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दो व्यावसायिक संस्थानों पर 1 लाख 15 हजार रुपये का स्पॉट फाइन किया है।
कार्रवाई के दौरान सन्मति ट्रेडर्स स्कीम नंबर 71, औद्योगिक क्षेत्र में प्रिंटिंग मशीन की आड़ में प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का अवैध भंडारण पाया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन संस्थानों पर पूर्व में भी दंडात्मक कार्रवाई की जा चुकी है, किंतु प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर कुछ समय बाद पुनः इस अवैध कारोबार को शुरू कर दिया गया।
लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के बाद निगम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से औचक निरीक्षण किया, जिसमें भारी मात्रा में अमानक प्लास्टिक जब्त किया गया।
इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई का नेतृत्व स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने किया। टीम में मुख्य रूप से मनीष सिंह सीएसआई, योगेश कल्याणे सहायक सीएसआई, कान्हा बोयत दरोगा, बलराम कल्याणे, मयूर वर्मा और राकेश झंझोट शामिल रहे। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संस्थानों को सीधे सील करने की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्लास्टिक का जखीरा बरामद किया है
सन्मति ट्रेडर्स स्कीम नंबर 71, औद्योगिक क्षेत्र में शासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के विभिन्न आइटम पर कार्रवाई करते हुए एक लाख पंद्रह हजार रुपए का स्पॉट फाइन कर प्लास्टिक का जखीरा बरामद किया है। गौतम भाटिया, स्वास्थ्य अधिकारी जोन 15, इंदौर
संबंधित समाचार

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!