बैंक में गिरवी जमीन पर फ्लैट बनाकर करोड़ों रुपए ठगे: मुर्तजा मलिक पर केस; खंडहर अपार्टमेंट भी फ्लैट बेचने के नाम पर ठगी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) इंदौर ने करोड़ों की ठगी के दो मामलों में केस दर्ज किए हैं। एसपी रामेश्वर यादव के अनुसार पहला मामला मधुमिलन क्षेत्र में रहने वाले मुर्तजा मलिक पर दर्ज किया है। आरोपी ने अपने पिता, माता और खुद की कंपनी के नाम की जमीन को आईसीआईसीआई होम फाइनेंस बैंक में गिरवी रखकर 75 लाख का लोन लिया था।
बाद में इस जमीन पर फ्लैट बनाकर बेच दिए और कई लोगों से करोड़ों रुपए ले लिए। बाद में बैंक को मुर्तजा मलिक की कारस्तानी का पता चला तो खुलासा हुआ कि उसने इस तरह चार करोड़ की ठगी की है। मामले में जांच के बाद EOW ने मुर्तजा मलिक (पिता स्व. सिराजुद्दीन मलिक), सलमा बाई (पति स्व. सिराजुद्दीन मलिक), कबीर रियलिटी प्राइवेट लिमिटेड व अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला इंदौर की सांधी कॉलोनी (अग्रवाल स्टेट) का है। यहाँ स्थित भूखंड क्रमांक 01 पर 'कबीर मैनोर' नामक एक बहुमंजिला इमारत बनाई गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस जमीन पर यह बिल्डिंग खड़ी है, वह ICICI होम फाइनेंस (ICICI HFC) के पास बंधक रखी गई थी।
आरोपियों ने साल 2008 में इस प्लॉट पर 75 लाख रुपये का लोन लिया था। बैंक का कर्ज चुकाने के बजाय, आरोपियों ने धोखाधड़ी की नियत से उस पर फ्लैट बनाए और उन्हें ग्राहकों को बेच दिया। वर्तमान में ब्याज समेत यह देनदारी बढ़कर 4.20 करोड़ रुपये हो चुकी है।
वहीं, दूसरा मामला धार रोड की एक बिल्डिंग का हैं। मामले में एक आरोपी ने 25 से 30 लोगों को फ्लैट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए ले लिए, जबकि वर्तमान में बिते छह सालों से बिल्डिंग की हालत खंडहर जैसी ही है।
ग्राहकों ने जब रुपए वापस मांगे तो बिल्डर आना-कानी करने लगा। शिकायत जांच के बाद इस मामले में भी केस दर्ज किया है। मामले में विस्तृत जानकारी देने के लिए आज दोपहर को प्रेस वार्ता रखी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!