शराबियों का तांडव: घर में घुसकर किया हमला; महिला का सिर फोड़ा, युवक को पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
शहर के बाग मुगलिया इलाके में शराब के नशे में हंगामा कर रहे बदमाशों को रोकना एक परिवार को भारी पड़ गया। बदमाशों ने न सिर्फ घर में घुसकर महिला और युवक के साथ मारपीट की, बल्कि खड़ी गाड़ी में आग लगा दी।
इस आगजनी में पास में बंधा एक बकरा जिंदा जल गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। यह घटना 26 दिसंबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सामने आया है, जिसमें घर में तोड़फोड़ और हिंसा साफ नजर आ रही है।
महिला का सिर फूटा, युवक का पैर टूटा
हमले में सुमन नामक महिला के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। वहीं अखिलेश साहनी को बेरहमी से पीटा गया, जिसके कारण उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पीड़ितों का कहना है कि हमलावरों ने बच्चों के साथ भी मारपीट की।
शराब पीकर गाली-गलौज का किया विरोध
पीड़िता सुमन के मुताबिक, अनुज और उसकी गैंग इलाके में शराब पीकर गाली-गलौज और हंगामा कर रही थी। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो अनुज, संदीप, भीम और पवन अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए और हमला कर दिया।
आगजनी से मचा हड़कंप
हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से पास में बंधा एक बकरा झुलस गया। आरोप है कि बदमाशों ने घर को आग लगाने की भी कोशिश की, जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पीड़ित परिवार का गंभीर आरोप
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने के बावजूद बाद में छोड़ दिया गया। परिवार का यह भी कहना है कि पुलिस ने उनका मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया, जिससे वे दोबारा मदद के लिए संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।
वीडियो से बढ़ा मामला
घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है। स्थानीय लोगों में नाराजगी है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!