चौपाटी की दुकानों में होगा बदलाव: हटाए दुकानदारों को जगह मिलेगी
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सराफा चौपाटी को लेकर चल रहे विवाद में कल नया मोड़ आया, जबकि राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान ने कहा कि जो 69 दुकानें तय की गई हैं, उनकी संख्या में बदलाव हो सकता है। यानी ये सूची अंतिम नहीं है। दूसरी ओर, हटाए गए दुकानदारों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिले तो भरोसा मिला कि उन्हें अन्यत्र बसाया जाएगा।
सराफा चौपाटी का विवाद अभी ठंडा नहीं हुआ है। बुधवार रात्रि नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसौनिया ने खुद खड़े रहकर कुल 69 दुकानों को ही यहां लगने दिया और बाकी को रवाना कर दिया। विरोधस्वरूप दुकानदारों ने धरना प्रदर्शन किया। गुरुवार को भी विवाद की स्थिति बनी रही।
हटाए गए दुकानदार सराफा चौपाटी में घुसने की कोशिश करते रहे। शुक्रवार को इस मामले में नया मोड़ आया। राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान ने साफ किया कि जो 69 दुकानदारों की सूची जारी की गई है वो अंतिम नहीं है यानी इसमें बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि ऐसी कई दुकानें हैं जो 15-20 साल से कम वक्त से लग रही हैं, उन्हें चौपाटी से हटाया जाएगा और ऐसी दुकानें जो इस अवधि से ज्यादा वक्त से यहां लग रही हैं, उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि संख्या बढ़कर 80 हो जाएगी। इस पर भी विवाद गहरा सकता है कि क्योंकि सराफा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की महापौर के साथ प्रारंभिक बातचीत में करीब 60 दुकानों पर ही सहमति बनी थी।
महापौर ने दिया भरोसा-अन्यत्र बसाएंगे... कल हटाए गए दुकानदार महापौर पुष्यमित्र भार्गव से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिया कि जिन दुकानदारों को हटाया गया है, उन्हें अन्यत्र बसाया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि संजय सेतु या मल्हाराश्रम मैदान में इन दुकानदारों को बसाने की योजना बन रही है। यदि ऐसा होता है तो इंदौर के स्वाद के शौकीनों को दो चौपाटियों का आनंद मिलेगा।
दुकानदारों ने लगाए आरोप
जिन दुकानदारों को चौपाटी से हटाया गया है, उन्होंने कल खुलकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की सूची जारी करने के बहाने अपने लोगों को चौपाटी पर जगह दे दी गई है। करीब 12 दुकानदार ऐसे हैं जिनकी दुकानें 15-20 साल से नहीं बल्कि कुछ ही वर्षों से लग रही हैं।
जंकफूड-चायनीज की कई दुकानें हो गई हैं और 8 से ज्यादा दुकानदार ऐसे हैं, जिनकी दुकानें 25-30 साल से यहां लग रही हैं लेकिन उन्हें अब चौपाटी से बाहर कर दिया गया है। चौपाटी एसोसिएशन का एक पदाधिकारी ऐसा है जिसने अपनी चार दुकानों को चौपाटी में जगह दिलवा दी है। इस पर राजस्व समिति प्रभारी निरंजनसिंह चौहान ने कहा कि ये सूची अंतिम नहीं है, इसमें बदलाव होगा।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर ऑनलाइन सामूहिक तर्पण:कई देशों से जुड़े श्रद्धालु

जेल में कभी भी हो सकता है सोना गबन करने वाले ठगों पर प्राणघातक हमला:ऑनलाइन बैटिंग करवाने वाला सटोरिया और हवाला कारोबारी आरोपियों की बैरक बदलने का अधिकारियों पर बना रहा है दबाव

गिरफ्तारी का सताया डर:कोर्ट में पेश हो गई आरोपी रुपाली जैन

नवरात्रि इंस्टेंट के दौर में तप, सौम्यता और शौर्य का महामंथन

देखिए वीडियो, OBC आरक्षण पर कांग्रेस का हमला:कौन बोले; रिजर्वेशन रोकने वकीलों को दिए इतने करोड़,फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!