खाद के लिए लाइन न लगाना पड़े: सीएम डॉ. मोहन यादव, वीसी में कसा कलेक्टर-एसपी को
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-एसपी से कहा है खाद संकट न हो न खाद के लिए लाइन लगने की शिकायत मिले। गुरुवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने कहा नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण किया जाए।
कानून-व्यवस्था अच्छी एवं आदर्श रहे, यह सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी जाहिर की कि कुछ जिलों में खाद की लंबी लाइन लगने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसा न हो, कहीं लाइन लगती भी है तो किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया खाद के लिए अधिक देर लाइन में लगने की नौबत न आए। अधिकांश जिलों में ठंड की अधिकता को देखते हुए जनता के लिए व्यवस्थाएं बनाएं। गांवों से शहरों में या केंद्रों में खाद क्रय करने आए किसान बंधुओं के लिए भी शीतकाल से बचाव के आवश्यक उपाय करें।
प्रतियोगियों को मिलेंगे पुरस्कार
श्रीमद्भगवतगीता ऑनलाइन ज्ञान प्रतियोगिता में प्रवृष्ठि 28 नवंबर तक www.geetamahotsav.com पर होगी जिसमें तीन श्रेणियों में भागीदारी की जा सकती है। सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग पुरस्कारों का प्रावधान भी किया गया है।
यह पुरस्कार 26 जनवरी 2026 को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स, को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और गीता पाठ में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
ऑनलाइन गीता प्रतियोगिता और गीता पाठ में हो जनभागीदारी
मुख्यमंत्री ने गीता महोत्सव पर भी बात की। 1 दिसंबर गीता जयंती पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारी की जानकारी ली। डॉ. यादव ने कहा इन गतिविधियों में जन सामान्य की अधिक से अधिक सहभागिता हो। श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न अध्यायों की संस्कृत और हिंदी में, स्कूल कॉलेज के साथ-साथ जन सामान्य को प्रतियां उपलब्ध कराकर, गीता पर केंद्रित क्विज आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। गीता ज्ञान के प्रसार से जन सामान्य की विचार प्रक्रिया और मानसिकता पर सकारात्मक प्रभाव होगा।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!