किसानों की समस्या का समाधान नहीं, बहुत परेशानी: शेखावत
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शेखावत ने विधानसभा में किसानों की समस्या उठाकर सत्ता पक्ष का निरुत्तर कर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री दावा करते हैं कि किसानों की समस्या का समाधान किया जा रहा है लेकिन उनकी एक भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। आज प्रदेश में सबसे ज्यादा परेशान किसान ही हैं। उन्हें भावांतर की राशि नहीं चाहिए, अपनी फसलों का उचित दाम चाहिए। सरकार को एमएसपी पर फसल खरीदना चाहिए।
शेखावत धार जिले की बदनावर से कांग्रेस विधायक हैं। वे भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं और विधायक भी। लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के ऐन पूर्व वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कल विधानसभा में उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार भावांतर योजना के नाम पर किसानों को भ्रमित कर रही है। उन्हें अपनी फसल का पूरा मूल्य चाहिए, सरकार को एमएसपी पर फसल खरीदना चाहिए। सरकार ने मॉडल रेट तय किया है वो किसानों की समझ से बाहर है। आपका सिस्टम ही काम नहीं कर रहा है।
भावांतर की दुकान लाकर आपने किसान से धोखा किया है। आप रैलियां निकाल रहे हैं लेकिन यहां बैठे सारे विधायकों के पास आकर किसान अपना दुखड़ा रो रहे हैं, कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। मक्का और कपास को एमएसपी पर खरीदने की मांग को लेकर खलघाट में किसान धरने पर बैठे हैं। उनकी मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को इन्हें तुरंत पूरा करना चाहिए। एक तरफ बीमा कंपनियां किसानों से 7000 करोड़ रुपये वसूल लेती हैं और दूसरी ओर नुकसान की भरपाई के नाम पर किसानों को ठगा जा रहा है। यह व्यवस्था किसान विरोधी है। शेखावत ने कहा कि कृषि मंत्री कह रहे हैं कि खलघाट में धरने पर बैठे किसान किसी पार्टी के हैं, ये उनका अपमान हैं। इसके लिए कृषि मंत्री को किसानों से माफी मांगना चाहिए।
संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!